
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं बीच भिड़ंत हो गई जिसमें कई पुलिस कर्मियों सहित 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राज्य के डीजीपी ने साफ किया कि जब तक रामपाल की गिरफ्तारी नहीं होगी, कार्रवाई जारी रहेगी। इस बीच रामपाल कहां हैं और इतने हंगामे के बाद भी क्यों सामने नहीं आ रहे हैं, ये बड़ा सवाल बना हुआ है।



