
सिरोही। सिरोही नगर परिषद चुनाव के दौरान सोमवार को सुनहरी कुंज में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया पर जहां संयमित हमला किया वहीं पूर्व विधायक संयम लोढा ने तीखा हमला किया। सिरोही के सरजावाव दरवाजे पर दोपहर को कटारिया के पायलट और लोढा को चुनौती देने की बात कहने पर कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कटारिया को मंच से आडे हाथों लिया था।



