
न्यूयॉर्क। सोशल नेटवर्किग साइट व्हाट्स ऎप ने उपयोगकर्ताओं की सुविधा के मद्देनजर अपने ऎप में नीले “टिक के निशान” को शामिल किया है, जिससे यह संकेत मिलेगा कि आपका भेजा गया संदेश पढ़ा जा चुका है। जो लोग व्हाट्स ऎप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक तथा दो टिक के निशान के बारे में पता होगा। यह संदेश के ठीक नीचे होता है।



