
वापी। जिस पिता की हिफाजत में बेटियां खुद को सबसे ज्यादा महफूज समझतीहैं, वही पिता अस्मत को तार-तार कर दे, इससे बड़ी विडंबना क्या होगी। ऐसा ही एक मामला मंगलवार रात वापी पुलिस के समक्ष पहुंचा, जब मामा-मामी के साथ रोती हुई 14 वर्षीय किशोरी थाने पहुंची और बताया कि पिछले दो साल से पिता ही उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने तुरंत उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



