सिरोही। सिरोही नगर परिषद् क्षेत्र में कथित रूप से कांग्रेस को फायदा पहुँचाने के लिए आचार संहिता के बाद करवाये जा रहे कामों को रुकवाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सिरोही रिटर्निंग अधिकारी ओपी बिश्नोई ने सारी पत्रवलियां मंगवाई है।
महाराष्ट्र : 5 कांग्रेसी विधायक दो साल के लिए निलंबित

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के पांच विधायकों को बुधवार को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस के इन विधायकों पर राज्य के राज्यपाल सीवी राव से धक्का-मुक्की करने का आरोप है। ये विधायक दरअसल, भाजपा सरकार के विश्वास मत जीतने के तरीके के खिलाफ विरोध कर रहे थे।
मोदी के प्रशंसकों को बचा रही है सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली/जयपुर। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार विभिन्न मामलों में ऎसे लोगों को बचाने में लगी हुई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक बने हुए हैं। कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता शकील अहमद ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर आपराधिक षडयंत्र का मामला है लेकिन दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने जा रही है जो सीधे केन्द्र सरकार के अधीन आती है।
राजस्थान : 12 आरएएस अधिकारियों के तबादले

जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी बुधवार रात बारह राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया।
नौकरी का झांसा देकर पुणे की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बजाज नगर क्षेत्र के एक होटल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुणे की मूल निवासी युवती को यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था।