
मुंबई। फिल्म निर्माता और निर्देशक बीआर चोपडा के पुत्र फिल्म निर्माता और निर्देशक रवि चोपडा का फेफड़े में कैंसर होने के कारण बुधवार को ब्रीच कैन्डी अस्पताल में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। वह 68 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।


