
पणजी। मनोहर पर्रिकर को गोवा से दिल्ली बुला लिए जाने के बाद राज्य में उनका पद स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने संभाल लिया। पारसेकर ने शनिवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने इस पद के दावेदार विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर और उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को पछाड़ अंतिम समय में बाजी मार ली।…



