सिरोही। राज्य सरकार ने निकाय चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले भारतीय पुलिस सेवा के तीन दर्जन अधिकारीयों का स्थानान्तरण किया है। इसके तहत समीर कुमार सिंह को सिरोही का एसपी लगाया गया है।
वे हाडी रानी बटालियन अजमेर के कमांडेंट पद से यहाँ स्थानांतरित किये गए हैं। आइ पी एस के रूप में पदोन्नति के बाद 2013 में वे भरतपुर के एस पी रहे। इसके बाद जयपुर ए टी एस में कार्यरत रहे। एसपी डॉ राजीव पचार को जैसलमेर का एस पी लगाया गया है।
समीर कुमार सिरोही के नए एसपी
सूरत पहुंचे दाउदी वोहरा समाज के लाखों अनुयायी
सूरत। मुबारक मोहर्रम की वाएज शृंखला में दाउदी वोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने पूर्व धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन को याद करते हुए रविवार को फरमाया कि वे धैर्य, जीवटता और समाज उत्थान की प्रतिमूर्ति थे।…
न्यू सिविल अस्पताल में इबोला का मरीज!
सूरत। न्यू सिविल अस्पताल में इबोला का एक मरीज की सूचना मिलते ही डॉक्टर, स्टॉफ सहित कई लोगों में हड़कंप मच गया। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे बसीर नामक एक मरीज को न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद दौड़भाग मच गई।…
रुद्राक्ष के अपहरण और हत्या का आरोपी अंकुर गिरफ्तार
हिन्दी सिनेमा के राजकुमार थे प्रदीप कुमार

मुंबई। हिन्दी सिनेमा में प्रदीप कुमार को ऎसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने 50 और साठ के दशक में अपने ऎतिहासिक कि रदारों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पचास और साठ के दशक में फिल्मकारों को अपनी फिल्मों के लिए जब भी किसी राजा, महाराजा या फिर राजकुमार अथवा नवाब की भूमिका की जरूरत होती थी वह प्रदीप कुमार को याद करते थे। ..


