Home Blog Page 872

भारत में यहां स्थित हैं खूबसूरत नियागरा फॉल

Beautiful Niagara Falls located in India

सबगुरु न्यूज़: एक नियागरा फॉल भारत में भी स्थित है। तो आप अपना सपना भारत में रहकर ही पूरा कर सकते हैं।

VIDEO: जालिम बाप ने बेहरमी से काटा अपनी बेटी का गला

यह स्थान मौजमस्ती के साथ प्रकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए भी बहुत उत्तम है। हम आपको बता दे कि भारत में स्थित नियाग्रा फॉल देखने के लिए आपको छत्तीसगढ़ की यात्रा करनी पड़ेगी। यहाँ के बस्तर ज़िले में स्थित है इस फॉल को चित्रकोट फॉल्स भी कहा जाता है।

VIDEO: दिव्या भारती की अंतिम वीडियो

इंद्रावती नदी के ऊंचे पहाड़ों से गिरने से बना यह ढरना देख आपकी आँखें वही ठहर जाएंगी। यूँ तो झरने का दृश्य साल भर अद्भुत रहता है परंतु आप बरसात के मौसम में सैर पर निकल सकते हैं। मौसम के अनुसार ये झरना अपना रंग बदलता है बारिश में लाल तो गर्मियों में रात के समय दूध की तरह सफेद दिखाई देता है।

VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा

तीन से सात धाराओं वाले इस झरने के निकट आप नाव की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस दौरान आप झरने के गिरने वाले स्थान पर भी जा सकते हैं जहाँ का दृश्य आपके लिए अक्लपनीय होगा। इसके अलावा खूबसूरत वादियों के बीच बसे तीरथगढ फॉल्स भी देख सकते हैं। यहाँ इस झरने से गिरते पानी की तेज अवाज आपको एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगी।

क्या सचमुच समझती हैं लड़कियां प्यार का मतलब

यहाँ की यात्रा के दौरान आप कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान देखना न भूलें। 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह उद्यान प्रकृति के रूपो को खुद में समेटे हुए है। इसमें आप वन्य जंतुओं के साथ साथ प्राचीन गुफाएं एवं तीरथगढ़ फॉल्स भी देख सकते हैं। पहाड़ी मैना, सागौन के घने जंगल आदि इस उद्यान के खास विशेशताओं में से एक है।

VIDEO: लालू प्रसाद यादव ने मोदी जी को संबोधित करते हुए कॉमेडी की

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE 

एडवांचर के शौकिन हैं तो इन जगहों पर जरूर जाए

If the advertisers are fond of these

सबगुरु न्यूज़: अगर आपको एडवांचर करना हैं काफी पसंद तो आप कैम्पिंक के लिए इन खूबसूरत जगहों की यात्रा कर सकते हैं

VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा

पश्चिमी लद्दाख, कश्मीर

कश्मीर में स्थित कई इलाकों की तुलना जन्नत से की जाती है। इसी में से एक है पश्चिमी लद्दाख। यहाँ दूर दूर तक पहाड़ ही पहाड दिखाई देते हैं तो मन को ति की अनुभूति करवाते हैं। यहाँ की यात्रा के दौरान आप मठो की सैर और एडवांचरस गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अंडे से भी पावर फुल सोयाबीन

सत्तल, उत्तराखण्ड

भारतीय राज्य उत्तराखंड को भी प्रकुति ने असीम सूबसूरती प्रदान की है। यहाँ स्थित सत्तल नामक स्थान की सैर आप जरूर करें। यहाँ कैम्पिंग के साथ साथ आप झील, ऊँचे ऊँचे पहाड़ और प्राकृतिक छटा को घंटों निहार सकते हैं।

VIDEO: अभिनेत्री राधा सिंह मौत के वक्त थी गर्भवती थी जाने इनकी मौत का राज इस वीडियो में

बिनसार, उत्तराखंड

उत्तराखंड का बिनसार भी किसी आकर्षक पर्यटन स्थल से कम नही है। कैम्पिंग के शौकिन पर्यटकों का ध्यान ये स्थना अपनी ओर खिंच ही लेता है। यहाँ प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पारंपरिक तरीका अपनया जाता है। भले ही शाम के समय यहाँ बिजली की जगमगाहट नहीं होती, परंतु चांद की रोशनी यहाँ कि खूबसूरती और भी निखरी हुई मालूम होती है।

VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन ने माँगा तलाक आखिर क्यों देखिये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

गर्मी में कूल कूल रहने के लिए बनाए लीची-लेमनेड ड्रिंक

lichi lemond juice recipe in hindiQ

गर्मी का मौसम आसमान छू रहा हैं। ऐसे में हर किसी का मन करता हैं कुछ ना कुछ ठंडा पिने का। तो आप घर पर ही झटपट लीची-लेमनेड ड्रिंक बनाये। यह सबको पसंद आने के साथ हेल्थी भी रहेगा।

घर में ही फटाफट बनाएं अपनों के लिए टमाटर सॉस

सामग्रीः-

लीची – 15
नींबू का रस – 1बड़ा चम्मच
पानी – 3 कप
चीनी स्वादानुसार
पुदीने की पत्तियां – 3 (सजावट के लिए)

VIDEO: इन चीजों से बचे यह चीजे करती है आपको बीमार

विधिः-

सबसे पहले लीची की गुठलियां निकालकर अलग कर दें और लीची को मिक्सी में पीस लें।

अब एक बर्तन में पानी, नींबू का रस और चीनी मिलाएं। चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो पानी को छान लें।

VIDEO: ड्राइवर के शराब पीकर चलाने से ट्रक पलटा

पानी के इस मिक्चर में लीची के पेस्ट को मिक्स करें। लीची-लेमनेड ड्रिंक बनकर तैयार हैं।

आप इसे ज्यादा ठंडा करने के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं या फिर बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए दही की आइसक्रीम

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सेहत और सुंदरता से जुड़ा है परंपरा का नाता

सेहत से जुड़े बहुत से नियम कायदे हमारे पूर्वज हमें सीखा चुके है, लेकिन आज के बीजी शेड्यूल में इन्हें फॉलों करना तो दूर, लगभग सब भूल चुके है। जबकि देखा जाए तो पूर्वजों की ओर से बनायी गयी हर परंपरा का संबंध हमारी सेहत से है।

सदियों से यहां ऐसी प्रथाएं चली आ रही हैं जिनकी शुरूआत कब, क्यों और कैसे हुई, इस बारे में किसी को खास पता नहीं है लेकिन आप उन परंपराओं को अगर अध्ययन करेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमारे पूर्वजों की ओर से बनाई गई हर परंपरा का संबंध सीधे तौर पर हमारी सेहत से है।

मेहंदी लगाना, दिमाग रहता है शांत

मेहंदी हाथ और बाल दोनों के लिए अच्छी होती है, इससे दिमाग शांत और माइग्रेन जैसे रोगों से छूटकारा मिलता है। मेहंदी श्रृंगार का अमूल्य हिस्सा है, बिना इसके कोई भी शादी पूरी नहीं होती है।

हाथ से खाना खाना, रहते है एक्टिव

हाथ से खाना खाने से आपके अंदर बाहर के बैक्टिरिया पेट के अंदर नहीं जाते और वहीं दूसरी ओर हाथ और अंगुलियों काफी एक्टिव रहते हैं। आपके हाथ खाना खाते वक्त हर दिशा में मुड़ते हैं जिससे की हाथों की कसरत होती है। आप हाथ से खाना ग्रहण करेंगे तो जाहिर है आप हाथों की देखभाल भी करेंगे और उसे स्वच्छ भी रखेंगे जो कि निरोग रहने के लिए अति-आवश्यक है।

केले के पत्ते पर खाना, पचने में करता है मदद

दक्षिण भारत के में लोग केले के पत्ते में खाना खाते हैं, केले का पत्ता काफी शुद्द माना जाता है जिसका सीधा असर हमारे दिमाग पर होता है, केले के पत्ते की हरियाली आंखों को सकून और ठंडक खाने के पचने में मदद करती है।

खाना खाते वक्त पानी ना पीएं, होते हैं नुकसान

 

खाना खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे दो नुकसान होते हैं, पहला यह कि आपका खाना पचेगा नहीं और दूसरा आप पानी से पेट भर लेंगे और खान कम खायेंगे जो कि मेटाबॉलिज्म के लिए सही नहीं है।

कान-नाक छेदन, हैं एक्यूप्रेशर

कान-नाक को छेदने से लड़कियों मे मासिक धर्म नियमित रहता है और लड़कों में हार्निया की शिकायत नहीं होती। श्रवण केन्द्र स्वस्थ रहते हैं साथ ही कान और नाक में पहनने वाले जेवर ना केवल लड़कियों को सुंदर बनाते हैं बल्कि एक्यूप्रेशर का काम करते हैं जिससे ब्लड-प्रेशर भी सामान्य रहता है।

RASHIFAL 17 OCT 2017 कैसा रहेगा आपका मंगलवार जाने राशिफल से

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

मंगलवार, 17 OCT – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष – आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। भविष्य में सुविधा और व्यवस्था के बेहतर साधन मिलने के आसार है। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिल सकता है।

HOT NEWS UPDATE लड़की ने दिखाई बहादुरी पाकिस्तान का झंडा जलाया बीच रोड पर

वृष – आज का दिन आपके लिए वर्चस्ववादी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता का केन्द्रबिन्दु आपको सफलता दिला सकता है। कारोबारीयों को बड़ा मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

HOT NEWS UPDATE बिना हेलमेट पुलिस की उड़ाई धज्जी आप भी कर सकते है…

मिथुन – आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। आप होने वाले लाभ से अभीभूत रहे सकते हैं। आज कुछ फायदे के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम का अच्छा परिणाम जल्द मिल सकता है। कामयाब व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भौतिक सुविधाओं की कमी दूर हो सकती हैं।

कर्क – आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र के संकट आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। महत्वपूर्ण काम लंबित रह सकते हैं। धैर्य से काम लें और समय आने पर साहस का परिचय दें। आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। मुश्किल समय में आपका भाग्य ही साथ दे सकता है।

सिंह – आज का दिन आपके लिए सुस्त रह सकता है। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। आपका ध्यान समाजसेवा के प्रति आकर्षित हो सकता है। आपकी सामजिक छवि में लाभ भी मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

कन्या – आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद रह सकता है। समय बड़े फायदे होने के संकेत दे रहा है। कुछ लाभकारी संदेश और पत्र आपको मिल सकते हैं। आपका पहले से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य कुछ हद तक सुधार ला सकता है। आपको स्वास्थ्य के प्रति अभी आश्वस्त होकर नहीं बैठना चाहिए।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आपका रुझान बौद्धिक कार्य, लेखन और अध्ययन के प्रति रह सकता है। आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होने के संकेत हैं। आज भी कुछ ऐसा अवसर आ सकता है जहां आपको सामर्थ्य और धैर्य से काम लेना पड़ेगा क्योंकि समय आपके कार्यक्षेत्र में विघ्न और बाधाओं को इंगित कर रहा है।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए आशाजनक रह सकता है। एक साथ कई प्रकार के कार्य हाथ में लेने का प्रयास न करें। अपना ध्यान केवल महत्वपूर्ण और जरूरी काम पर केन्द्रित करने का प्रयास करें। आपके आचरण की लोग तारीफ कर सकते हैं। आज समाज में किसी निसहाय की आर्थिक सहयता कर पुण्य कमा सकते हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रह सकता है। आपके पराक्रम और कार्यशैली को देखकर सभी लोग अचम्भे में पड़ सकते हैं। आपके सहकर्मी या पार्टनर आपके लिए हुए आर्थिक फैसलों का सम्मान कर सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। भरसक प्रयास के बावजूद करने के बावजूद आपको खर्च अधिक और लाभ कम की परिस्थिति झेलनी पड़ सकती है। मुनाफे में रुकावट आने से आपको अपनी वर्क स्ट्रेटजी बदलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अस्तव्यस्त रह सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण आपको अपने कार्यक्रमों में थोड़ा संशोधन करना पड़ सकता है। सपरिवार किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ रह सकता है। आपका भाग्य भी साथ देने में असमर्थ रह सकता है। बहुत मेहनत और परिश्रम के बाद कार्य स्तिथि कुछ फायदेमंद हो सकती है। आप मात्र अपने कर्म के बलबूते पर भाग्य का निर्माण कर सकने में सफल हो सकते हैं। कुछ लाभकारी अवसर भी मिल सकते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News