Home World Asia News पाक में भाइयों ने चाकू से बहन की आंखें निकालकर पैर काटे

पाक में भाइयों ने चाकू से बहन की आंखें निकालकर पैर काटे

0
पाक में भाइयों ने चाकू से बहन की आंखें निकालकर पैर काटे
pakistani womans eyes gouged out feet cut off by her brothers
pakistani womans eyes gouged out feet cut off by her brothers
pakistani womans eyes gouged out feet cut off by her brothers

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहन के साथ भाइयों की क्रूरता की घटना सामने आई है। यहां से 400 किमी दूर मुजफ्फरगढ़ में दो भाइयों ने एक धारदार चाकू से अपनी बहन की आंखें निकाल कर उसके पैर काट दिए।

भाइयों को शक था कि उनकी बहन ने ही उनकी एक बेटी का अपहरण कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

गंभीर रूप से घायल इस 40 वर्षीय महिला को मुल्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अत्यधिक गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक यह मामला मंगलवार का है। एक भाई ने इससे पहले महिला के खिलाफ कथित रूप से उसकी बेटी के अपहरण संबंधी मुकदमा भी दर्ज कराया था।

महिला की बेटी ने पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि उसके मामा ने अपनी बेटी के गायब होने का आरोप महिला पर लगाते हुए अपने एक भाई के साथ मिलकर इस खौफनाक कृत्य को अंजाम दिया। यह कार्य उसने बदला लेने के लेने के मकसद से किया था। लड़की के मुताबिक वे मां को जान से मारना चाहते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।