Home Sirohi Aburoad आबूरोड में परशुराम जयंति महोत्सव का अगाज, सिरोही में बनाई रूपरेखा

आबूरोड में परशुराम जयंति महोत्सव का अगाज, सिरोही में बनाई रूपरेखा

0
आबूरोड में परशुराम जयंति महोत्सव का अगाज, सिरोही में बनाई रूपरेखा
parshu ram jayanti mahotsav in aburoad
parshu ram jayanti mahotsav in aburoad

आबूरोड।  छह दिवसीय परशुराम जयन्ती महोत्सव का रविवार को ध्वाजारोहण के साथ   परशुराम भवन पर आगाज किया गया। वहीं सिरोही में आनन्द विद्या मंदिर में 29 अप्रेल को परशुराम जयंती महोत्सव मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई।
आबूरोड में परशुराम भवन पर समाज  अध्यक्ष राधेश्याम जोशी, समाज संरक्षक रामबाबू शर्मा, शीतलप्रसाद शर्मा, सुबोधनारायण शर्मा, वरिष्ठ सदस्य शर्मिष्ठा शर्मा, बालकिशन शर्मा, ओमप्रकाश कम्पाउंडर, दिलीप शर्मा,  पंडित रवि शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, श्रीकिशन शर्मा व समाज के पदाधिकारियों ने ध्वाजारोहण किया।
आमसभा में सदस्यता शुल्क व नए सदस्य व पदाधिकारियों के निर्वाचन व विस्तार संबन्धित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए प्रतियोगिता प्रभारी शेलेश अवस्थी, मुकेश मिश्रा , मोहित शर्मा , अनुज शर्मा , नीरज शर्मा, मनीष पाण्डे, रविन्द्र शर्मा, अजय शर्मा ने बताया कि आज प्रथम दिन आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन से अधिक टीमें भाग लेंगी।

प्रथम दिन के कार्यक्रम व आयोजन मे शहर के आबकारी, मानपुर, सांतपुर, गणेश कॉलोनी, नया खेड़ा, गांधीनगर आदि क्षेत्र के समाज बन्धुओं ने भाग लिया।

महोत्सव में शुभारम्भ के अवसर पर समाज के केके मिश्रा, कैलाशनाथ शर्मा, मनीष परसाई, सत्यनारायण शर्मा, पंडित मुरारीलाल शर्मा, मोहित शर्मा, शैलेष अवस्थी, रोहित शर्मा, ओमप्रकाश, गणेश आचार्या, उमेश छंगाणी जुगलशर्मा, प्रवक्ता गोपाल शर्मा, राकेश शर्मा, भगवानदास शर्मा, शकुंतला वाजपेयी, कल्पना छंगाणी, रेखा पुरोहित, एडवोकेट अर्चना शर्मा, श्रीमती अर्चना स्वाध्याय, मनीष शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, योगेश शर्मा,सोमनाथ शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, गोवर्धन आचार्य, विप्र फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गौड़, सुनील खोत, सुमित जोशी, दीपक शर्मा, तुषार त्रिवेदी, अनिल जोशी, राजन वशिष्ट, राजीव मिश्रा समेत विप्रबन्धु उपस्थित थे।

सिरोही में परशुराम जयंती के आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया गया। शोभायात्रा बडी ब्रह्मपुरी से शुरू होकर छोटी ब्रह्मपुरी, मोदी लाइन, नीलवणी चैक, सदर बाजार, सरजावाव दरवाजा, राजमाता धर्मशाला होते हुए आनन्द विद्या मंदिर पर सम्पन्न होगी। शाम को परशुराम चैराहे पर भगवान परशुराम की आरती की जाएगी। इस दौरान खुशवंत त्रिवेदी, सुनील व्यास, रवि भरद्वाज, आनन्द मिश्रा, अरूण ओझा, भानु ओझा, अंकित रावल आदि मौजूद थे।
-चम्मच व जलेबी दौड़ आज
अध्यक्ष जोशी के अनुसार सोमवार  को चम्मच दौड़ व जलेबी दौड़  प्रतियोगिता होगी। बालक-बालिकाओं के 4 से 8 वर्ष  वर्ग के लिए चेयर रेस, बालक व बालिकाओ के लिए 9 से 12 वर्ष तक व 13 से 18 वर्ष तक व 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गो के लिए आयोजित की  गई है।

इनकी तैयारी व प्रतियोगिता सम्पन करवाने के लिए के लिए आलोक गौड़, मनोज शर्मा, प्रशान्त शर्मा, बनवारीलाल  ओझा, अभिषेक शर्मा, प्रीति वाजपेयी, कानन शर्मा, मालती शर्मा, रीटा शर्मा, दीपक शर्मा, पुनील छंगाणी, संजीव शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा व तपेश भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।