Home India City News दिल्ली विधानसभा चुनाव भी मोदी के बूते लड़ेगी भाजपा

दिल्ली विधानसभा चुनाव भी मोदी के बूते लड़ेगी भाजपा

0
pm modi
pm modi to be face of bjp in delhi assembly elections

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में  हरियाणा और महाराष्ट्र में भारी जीत दर्ज कर दोनों राज्यों में सरकार बना चुकी है। वहीं, एग्जिट पोल्स में झारखंड में पार्टी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत मिलने जबकि जम्मू-कश्मीर में पहले की तुलना में भाजपा के प्रदर्शन में दमदार सुधार के कयास लगाए जा रहे हैं। इन सफलताओं इसे देखते हुए आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टी मोदी के चेहरे को ही आगे करने की रणनीति बनाने में जुटी है।

दिल्ली की प्रमुख जगहों पर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे पोस्टरों में मोदी छाए हुए हैं। जिस तरह पिछले चुनाव में दिल्ली विधानसभा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई और महज 49 दिनों में ही इस्तीफा भी दे दिया, उससे दिल्ली वासियों में पैदा हुए आक्रोश को भुनाने में भाजपा जुट गई है।

भाजपा ने  अपने पोस्टर में स्थिर सरकार का नारा दिया है। पोस्टरों में दिल्ली वासियों से भाजपा को पूर्ण बहुमत दिए जाने की अपील की जा रही है और यहां भी मोदी ही आगे हैं। पोस्टर की टैग लाइन है, ‘पूर्ण बहुमत स्थिर सरकार, चलो चलें मोदी के साथ। यहां ‘मोदी के साथ, का एक मतलब साफ है। दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है जहां सरकार और शासन में कुछ हद तक केंद्र का दखल रहता

बहरहाल, भाजपा के पोस्टर लगने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में अलग-अलग नारों वाले पोस्टर लगाए हैं। आप ने अपने पोस्टरों में इस बात पर जोर दिया है कि उसने चुनाव से पहले जो वादे किए थे उन्हें पार्टी ने सरकार में रहते हुए पूरा किया है।

वहीं भाजपा का आरोप रहा है कि आम आदमी पार्टी और उनके संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। ऐसे में भाजपा आने वाले दिनों में पोस्टरों में अपने आरोपों का उल्लेख कर सकती है। यानी दिल्ली की जनता को जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here