Home Breaking जीत का जश्न : BJP मुख्यालय में pm मोदी बोले, हम पर अब बड़ी जिम्मेदारी

जीत का जश्न : BJP मुख्यालय में pm मोदी बोले, हम पर अब बड़ी जिम्मेदारी

0
जीत का जश्न : BJP मुख्यालय में pm मोदी बोले, हम पर अब बड़ी जिम्मेदारी
pm narendra modi's victory speech at bjp headquarter
pm narendra modi's victory speech at bjp headquarter
pm narendra modi’s victory speech at bjp headquarter

नई दिल्ली। पांच राज्यों में शानदार विजय के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार अच्छे दिन के साथ आगे बढ़ने का भी संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लोक शिक्षण का महापर्व है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चुनाव में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है यह एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि नए हिन्दुस्तान की नई नींव दिखाई दे रही है। इस चुनाव में गरीब विकास के लिए मतदान करने आए। युवाओं के समूह को न्यू इंडिया दिख रहा है और मुझे एक नए हिन्दुस्तान के दर्शन हो रहे हैं।

उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि, जनता का भरोसा पार्टी पर बढ़ता जा रहा है ऐसे में वह किसी घमंड का न रखें और विरोधियों से विनम्र व्यवहार करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के पेड़ पर सबसे ज्यादा फल लगे हैं। लेकिन, फल लगते ही पेड़ झुक जाता है। भाजपा का अब झुकने का जिम्मा बनता है।

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है और चलती सर्वमत से है। जिन्होंने वोट दिया सरकार उनकी है और जिन्होंने नहीं दिया उनकी भी सरकार है। सरकार सबकी होती है और सबको साथ लेकर चलती है। कमा करने आए हैं और करते रहेंगे। न्यू इंडिया बनाने के लिए कोई कसर नही छोड़ेंगे।

पांच राज्यों के चुनाव को उत्तर प्रदेश के विशेषकर जिसने भारत को दिशा ताकत और प्रेरणा देने की सर्वाधिक क्षमता रखता है वहां जब परिणाम आए हैं तो उन्हें नए हिन्दुस्तान की नई नींव के रुप में देख रहा हूं। नौजवानों के सपनों का नया भारत। अभूतपूर्व रुप से जागरुक महिलाओं का नया भारत। ऐसा भारत जो देश के गरीबों में कुछ पाने की इच्छा के बजाय कुछ करने के अवसर के लिए मतदान यह बढता बदलाव है।

देश का गरीब भी कहता है कुछ दे दोगे तो मुझे अच्छा लगेगा। कुछ करना चाहता हूं आप अवसर दीजिए में करके दिखाउंगा। यह नए इंडिया की नीव है। किसने किसको परास्त किया मैं इस दायरे में नहीं सोचता। चुनाव विजय भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता जनार्दन का आदेश होता है। वह आदेश पर बल देते हैं।

हमें उस आदेश को पूर्ण करने के लिए ईश्वर ने हमें जितनी क्षमता दी है उसका पूरा उपयोग करते हुए निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए ताकि हम जनता जनार्दन की आखशा आकांक्षाओं को पूरा करने में करके दिखाने की दिशा में सफल पाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा मध्यमवर्ग पर बोझ है वह कम होना चाहिए और उसके कारण रुकावटे दूर हों। एक बार देश के गरीब में उसका बोझ उठाने की ताकत आएगी तो मध्यमवर्ग से बोझ कम हो जाएगा वह नए भारत में ऐसा महसूस कर रहे हैं। इस देश को दुनिया में नई उचाईयों पर ले जाने से कोई रोक नहीं सकता।

जितने भी चुनाव हुए हैं लगातार भाजपा का समर्थन बढ़ता गया। हर क्षेत्र में पहले से अच्छा करके दिखाया है इसलिए पार्टी अध्यक्ष, संगठन संभालने वाली केन्द्रीय टीम राज्यों की टीम, और कार्यकर्ता विजय यात्रा के यशभागी है।

मोदी ने कहा कि चुनाव जितना एक बात है पर समाज के हर तबके और भू-भाग में लोकतंत्र की बहुत बड़ी सेवा है। चुनाव केंद्रित सपनों की वर्षा बहुत देखी है लेकिन हम नए भारत को आगे बढ़ना चाहते हैं। 2022 आजादी के 75 साल होंगे, हमारे पास पांच साल का वक्त है हर वर्ष संकल्प कर उसे पूरा करते रहें तो यह देश पीछे नहीं रहेगा।

इस भावना को बल मिला है इन चुनाव नतीजों से सवा सौ करोड़ देशवासियों में जो जोश जगा है इन पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने किया है। मोदी ने 2014 में भाजपा मुख्यालय में कही अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि, अपनी बात को दोहराता हूं जिसे चुनावों से पहले गलत तरीके से लिया गया था।

तीन बातें – हमसे गलती हो सकती है लेकिन गलत इरादे से कोई काम नहीं करेंगे। दूसरा हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। तीसरा जो कुछ भी करेंगे प्रमाणिकता के साथ करेंगे। खुशी है कि मुझसे पूछा जाता है कि इतना काम क्यों और मेहनत क्यों करते हैं। इससे बड़ा जीवन का सौभाग्य क्या हो सकता है।

यह भी पढें
गोवा में बीजेपी का सरकार बनाने का दावा, पारिकर होंगे CM
अब भाजपा तय करेगी कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति
राज्यसभा में बहुमत के करीब हो जाएगा NDA