Home India City News कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 6 से ज्यादा घायल

कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 6 से ज्यादा घायल

0
कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 6 से ज्यादा घायल
police lathicharge on Congress workers protesters in kota
  • police lathicharge on Congress workers protesters in kota
    police lathicharge on Congress workers protesters in kota

    कोटा। राजस्थान के कोटा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिडंत के दौरान पुलिस के बल प्रयोग करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पथराव के कारण एक मीडियाकर्मी सहित छह से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    नगरीय कर लगाने के विरोध में गुरुवार दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के करीब दौ सौ कार्यकर्ता पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, प्रदेश कार्य समिति के सचिव शिवकांत नंदवाना, सदस्य राजेन्द्र साखँला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष रूकमणी मीणा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यलय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नगर निगम के मुख्य द्वार को भीतर से बंद कर दिया था। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए निगम के गेट को बलपूर्वक खोलकर भीतर घुसने का प्रयास किया।

    पुलिस के जवानों ने भी दरवाजा खोलने से रोकने के लिए भीतर से पूरी ताकत लगा रखी थी। पुलिस के जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इसी रस्साकशी के दौरान लौहे के इस विशाल द्वार का एक हिस्सा अचानक धाराशाही होकर गिर पड़ा।

    इसके बाद भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को भीतर नहीं आने दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम गेट के बाहर सभा को सम्बोधित करना शुरू कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र सांखला सभा को सम्बोधित कर रहे थे तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शांतनु कुमार भसह पुलिस के जवानों के साथ वहां पहुचे और सांखला को हिरासत में लेकर जाने लगे जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।

    इस दौरान पुलिस ने नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी को भी हिरासत में लेकर पुलिस की गाडी में बिठा लिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगें।

    इसी बीच देहात कांग्रेस अध्यक्ष रूकमणि मीणा के नेतृत्व में कई महिला कार्यकर्ता पुलिस के वाहन के आगे आ गई। इसी दौरान कुछ पत्थर फैंके गए तो पुलिस के जवानों ने बल प्रयोग करके कार्यकर्ताओं को खदेडना शुरू कर दिया।

    इस दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक शांतनु कुमार सिंह के हाथ में भी चोटे लगी। पथराव और पुलिस के कथित बल प्रयोग करने से एक मीडियाकर्मी गुल मोहम्मद सहित छह से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं घायल हो गये है। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।