Home Entertainment Bollywood 2017 इन दो अभिनेत्रियों के फैंस के लिए है खास, जानिए

2017 इन दो अभिनेत्रियों के फैंस के लिए है खास, जानिए

0
2017 इन दो अभिनेत्रियों के फैंस के लिए है खास, जानिए
priyanka chopra and deepika padukone hollywood movies release on 2017
priyanka chopra and deepika padukone hollywood movies release on 2017

नई दिल्ली। बॉलीवुड देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए आने वाला साल काफी अच्छा होने वाला है। क्योंकि उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज होने वाली है और इसमें वो एक विलेन का किरदार निभाती नजर आएगी। मगर खबर है कि इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते आगे खिसक गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म की तारीक में फेरबदल करते हुए यह फिल्म 19 मई को रिलीज ना होकर 26 मई को रिलीज की जाएगी। इस नई दिनांक के चलते यह माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसके साथ-साथ जॉनी डेप की ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ की अगली सीरीज रिलीज होगी।

‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स’ 26 मई को ही रिलीज होगी। वैसे ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, ‘बेवॉच’ में प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन जैसे हॉलीवुड स्टार हैं।

वहीं खुद प्रियंका भी ‘क्वांटिको’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि दीपिका पादुकोण के फैंस को भी अगले साल का बेसब्री से इंतजार होगा, क्योंकि उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म भी 2017 में रिलीज हो रही है, वो भी जनवरी में। इसमें उनके साथ विन डीजल नजर आएंगे। दोनो ही स्टार बॉलीवुड अभिनेत्रियों को हॉलीवुड में उनके काम की काफी सहारना की जा रही है।