Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
नकारात्मक किरदार निभाने में मजा आता है : प्रियंका चोपड़ा - Sabguru News
Home Entertainment नकारात्मक किरदार निभाने में मजा आता है : प्रियंका चोपड़ा

नकारात्मक किरदार निभाने में मजा आता है : प्रियंका चोपड़ा

0
नकारात्मक किरदार निभाने में मजा आता है : प्रियंका चोपड़ा
priyanka chopra enjoys playing negative role on screen
priyanka chopra enjoys playing negative role on screen
priyanka chopra enjoys playing negative role on screen

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें नकारात्मक किरदार निभाने में काफी मजा आता है। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बुरा बनने का अपना मजा है।

वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका ने ट्विटर के जरिए ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा, बुरा बनने में बहुत मजा आता है! ‘बेवॉच’ के कलाकार सिनेमाकॉन 2017 विक्टोरिया लीड्स में.. ‘बेवॉच’ ..द रॉक, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास।

प्रियंका ने जॉनसन और एफ्रॉन के साथ भी अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने दोनों के साथ को मजेदार बताया। यह फिल्म 1990 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘बेवॉच’ पर आधारित है।
फिल्म मई में प्रदर्शित होगी।