Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
प्रियंका 'बेवॉच' के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन - Sabguru News
Home Entertainment Dil Ki Baat प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन

प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन

0
प्रियंका ‘बेवॉच’ के लिए सही विकल्प : ड्वेन जॉनसन
Priyanka chopra perfect Choice for Baywatch : Dwayne Johnson
Priyanka chopra perfect Choice for Baywatch : Dwayne Johnson
Priyanka chopra perfect Choice for Baywatch : Dwayne Johnson

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपनी सह-कलाकार और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ के लिए वह सही विकल्प थीं।

जॉनसन ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि आकर्षण और हास्य के साथ वास्तविक द्वेष (दुश्मनी) संतुलन के लिए मुश्किल है। ‘बेवॉच’ के लिए प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल सही विकल्प।

प्रियंका आगामी फिल्म में विक्टोरिया लीड्स नाम की नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनेत्री अमरीकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में दिखाई दे रही हैं।

उनकी आगामी अमरीकी फिल्म ‘बेवॉच’ सेठ गोर्डन द्वारा निर्देशित थी। यह इसी नाम के टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।