Home Breaking अचानक शिमला पहुंचीं प्रियंका, अपने आशियाने को निहारा

अचानक शिमला पहुंचीं प्रियंका, अपने आशियाने को निहारा

0
अचानक शिमला पहुंचीं प्रियंका, अपने आशियाने को निहारा
priyanka vadra reached Shimla for inspect their under construction home
priyanka vadra reached Shimla for inspect their under construction home
priyanka vadra reached Shimla for inspect their under construction home

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गुरुवार को अचानक शिमला पहुंचीं। यहां छराबड़ा में उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान का जायजा लिया। प्रियंका वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 12 बजे के करीब छराबड़ा पहुंचीं।

प्रियंका वाड्रा का दोमंजिला मकान पहाड़ी शैली में बन रहा है। इसका निर्माण अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में प्रियंका नए आशियाने में गृह प्रवेश कर सकती हैं। प्रियंका गांधी एक बार मकान का इंटीरियर व छत का डिजाइन पसंद न आने पर उसे तुड़वा भी चुकी हैं।

छराबड़ा पहुंचने पर प्रियंका पहले होटल वाइल्ड फ्लावर हाल गईं और यहां कुछ समय तक विश्राम करने के बाद उन्होंने अपने निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आशियाने के इंटीरियर सहित अन्य विषयों पर ठेकेदार व आर्किटैक्ट से चर्चा की व इसे अंतिम रूप दिया। वह शुक्रवार को भी अपने आशियाने का निरीक्षण करेंगी। उनका शनिवार को शिमला से दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है।

प्रियंका गांधी ने विगत माह भी छराबड़ा का दौरा किया था। इससे पहले वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने पहुंची थीं।