Home Entertainment सफलता को कभी भी आसान नही समझा :रिया

सफलता को कभी भी आसान नही समझा :रिया

0
producer rhea kapoor
i do not take my work for granted

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता रिया कपूर का कहना है कि अभिनेता अनिल कपूर की बेटी होने के नाते उन्होंने कभी भी सफलता को सरल और आसान नहीं समझा।…

रिया कपूर ने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म आयशा से की थी। हाल ही में रिया कपूर निर्मित फिल्म खूबसूरत प्रदर्शित हुई है। रिया कपूर ने कहा कि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं और मैं अपने काम को सहज और सरल नहीं मानती।

उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म बनाने की जल्दी नहीं है। मेरी दोनों ही फिल्में सफल रही है लेकिन मैं सफलता को आसान नहीं समझती। सिर्फ इसलिए कि मेरी फिल्में सफल रही तो मैं जल्दबाजी में अगली फिल्म शुरू कर दूं, मेरे साथ ऎसा नहीं है। मैं नई फिल्म के लिए पूरा समय देती हूं।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम के साथ दो नई फिल्मों पर काम कर रही हूं। ये कहानियां भी काफी नई और अनोखी हैं। इस बार फिल्म की नायिका सोनम नहीं होंगी इसमें सभी नए चेहरे होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here