Home India City News माउन्ट आबू में पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

माउन्ट आबू में पालिकाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

0
mount abu
protest against mount abu nagarpalika chairman and deputy chairman

माउंट आबू। राजस्थान हाई कोर्ट के आदेशों पर नगर पालिका और प्रशासन की ओर से जिस तरह गरीबों को ही निशाना बनाया गया उसके खिलाफ लोगों का आक्रोश फूटा।
भाजपा के नेतृत्व में आज उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष लीला देवी और उपाध्यक्ष दिलीप टांक का पुतला फूंका गया।…

 

इस दौरान प्रदर्शन में शामिल केबिन और फेरी वालों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर पालिका सिर्फ गरीबों और स्थानीय जरूरत मंदों को ही निशाना बनाया जा रहा है। इनका आरोप था कि मुख्य अपील में जिन लोगों के नाम हैं उन लोगों के अवैध निर्माण और अतिक्रमण नहीं तोड़े जा रहे हैं।
maunt1

इन लोगों ने आरोप लगाया कि इन लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका और प्रशासन ने न्यायालय के समक्ष उन लोगों को अतिक्रमि और अवैध निर्माण कर्ता के रूप में पेश किया जो 30 से 40 सालों से माउंट आबू में अपने निर्माणों को नियमित करवाने के प्रयास में लगे थे। रोजी रोटी छिनने से एस डी एम कार्यालय के सामने आंसू बहा रहे केबिन संचालक ने आरोप लगाया कि इन अधिकारीयों ने जमकर भ्रष्टाचार किया और अब उन अवैध निर्मंकर्ताओं को बचाने में लगे हैं जिनसे माल बटोरा।
maunt2

इस दोरान भास्कर अग्रवाल, लालू आदि के नेतृत्व में उजाड़े गए फेरी और केबिन सचालकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उपखंड अधिकारी कार्यालय पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here