Home Rajasthan Ajmer पुष्कर को बनाएंगे देश का सबसे सुन्दर तीर्थ

पुष्कर को बनाएंगे देश का सबसे सुन्दर तीर्थ

0
पुष्कर को बनाएंगे देश का सबसे सुन्दर तीर्थ
pushkar will be built country's most beautiful shrine : Minister Amraram Chaudhry
pushkar will be built country’s most beautiful shrine : Minister Amraram Chaudhry

अजमेर। देवस्थान विभाग के मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि पुष्कर को देश का सबसे सुन्दर तीर्थ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वयं पुष्कर तीर्थ को विकसित करने के लिए निर्देश दिए है।

पुष्कर तीर्थ का विकास यहां के लोगों, जनप्रतिनिधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पुष्कर मास्टर प्लान निर्माण के लिए यहां के लोगों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और अधिकारियों से सुझाव मांगे है।


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर प्रदेश में प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों के विकास के क्रम में रविवार को पुष्कर तीर्थ का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बैठक आयोजित कर सुझाव आमंत्रित किए गए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए देवस्थान मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर प्रदेश में तीर्थ स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पुष्कर तीर्थ का मास्टर प्लान इसे देश के सबसे सुन्दर तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए तैयार किया जाएगा।

यह मास्टर प्लान पुष्कर के आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों सहित यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुझावों से तैयार होगा। उन्होंने कहाकि पुष्कर तीर्थ को विकसित करने के लिए समाज के सभी वर्ग इसमें पूरा सहयोग दें। पुष्कर विकास की यह कार्य योजना निर्धारित समय में पूरी होगी और आम आदमी को शीघ्र ही विकास के यह कार्य शीघ्र दिखायी देने लगेंगे।


राजस्व मंत्री चौधरी ने कहाकि राज्य सरकार आम आदमी के हितों के प्रति संवेदनशील है। इसी वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित किए गए राजस्व लोक अदालत अभियान में लाखों लोगों को राहत मिली और उनकी समस्याओं का निराकरण हुआ।

सरकार का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। सरकार की सोच संतों और ऋषि-मुनियों का आशीर्वाद और उनकी सोच के अनुरूप पुष्कर को टेम्पल टाउन और संत नगरी के रूप में विकसित करने की है। यह कार्य पूरे मनोयोग से किया जाएगा।