Home Headlines राहुल गांधी की बचकाना हरकतों पर गूगल पर ढेरों चुटकले : मोदी

राहुल गांधी की बचकाना हरकतों पर गूगल पर ढेरों चुटकले : मोदी

0
राहुल गांधी की बचकाना हरकतों पर गूगल पर ढेरों चुटकले : मोदी
Rahul Gandhi has largest number of jokes on him on google : PM Modi
Rahul Gandhi has largest number of jokes on him on google : PM Modi
Rahul Gandhi has largest number of jokes on him on google : PM Modi

बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘रेनकोट’ पहनकर नहाने का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा और चुटकी ली कि कम्प्यूटर पर गूगल में जाएं तो कांग्रेस के एक नेता की बचकाना हरकतों पर इतने चुटकुले मिल जाएंगे जितने शायद किसी नेता पर होंगे।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बगैर चुटकी ली कि गूगल में जाएं तो कांग्रेस के एक नेता(राहुल गांधी) की बचकाना हरकतों पर इतने चुटकुले मिल जाएंगे जितने शायद किसी नेता पर हों। उन्होंने कहा कि उनकी बचकाना हरकतें खत्म नहीं हो रही हैं।

मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिससे सब किनारा करते हैं उसे उन्होंने गले लगा लिया। मोदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को पढ़ा-लिखा नौजवान समझता था, लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस को गले लगाकर गलती की।

मोदी ने कहा कि जो नेता फैक्ट्री में आलू बनाने की बात करते हें वह किसानों का दर्द नहीं समझ सकते। दरअसल, राहुल ने एक बार कहा था कि आलू फेक्ट्री में बनते हैं।

उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि देश और प्रदेश को लूटने वाले दो कुनबों का गठबंधन है।