Home Rajasthan Ajmer पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

0
पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र
rail vikas pradarshini in pushkar mela 2016
rail vikas pradarshini in pushkar mela 2016
rail vikas pradarshini in pushkar mela 2016

अजमेर/पुष्कर। विश्व विख्यात पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। लोग 40 साल पुराने रेल मॉडल को देखकर अचंभित हो रहे हैं।

पुष्कर मेले के आधिकारिक रूप से शुक्रवार को शुरुआत के दिन संसदीय सचिव एवं पुष्कर से विधायक सुरेश रावत तथा मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला की मौजूदगी में रेल विकास प्रदर्शनी प्रारंभ हुई। इस अवसर पर रेलवे के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व दर्शक उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में क्या खास

इस रेल विकास प्रदर्शनी में एक विस्तॄत आकार के लगभग 40 साल पुराने रेल मॉडल व रेलवे से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। रेलवे में किए गए तथा अब भी जारी विकास कार्यों को दर्शाया गया है।

रेलवे के अजमेर मंडल पर जारी विकास कार्यों की झलक जेसे कंप्यूटरीकृत आरक्षण चार्ट, एटीवीएम मशीन, स्थानीय लोक चित्रकला, हरित वॉल, एस्कलटोर्स, दोहरीकरन व अमान परिवर्तन के कार्यों व अन्य यात्री सुविधाओं को सचित्रों के मध्यम से दर्शाया गया है।

रेलवे आपकी सम्पत्ति है, रेलवे को नुकसान यानी अपने परिवार को नुकसान, रेलवे वो नस है जिसमें राष्ट्र का रक्त बहता है जैसे प्रेरक युक्तियां दर्शायी गई है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित रेल मॉडल 18 फीट लम्बी व 8 फीट चौड़ी टेबल पर बनाया गया है जिसमे अजमेर व पुष्कर स्टेशन दर्शाए गए हैं साथ ही ट्रेन संचालन को इस प्रकार से दर्शाया गया है की इसे कोई भी बड़ी आसानी से समझ सकता है।