Home Chhattisgarh रायपुर : पति को फांसी में लटका देख पत्नी ने काटी नस

रायपुर : पति को फांसी में लटका देख पत्नी ने काटी नस

0
रायपुर : पति को फांसी में लटका देख पत्नी ने काटी नस
Raipur: woman tried to commits suicide after husband committed suicide by hanging himself
Raipur: woman tried to commits suicide after husband committed suicide by hanging himself
Raipur: woman tried to commits suicide after husband committed suicide by hanging himself

रायपुर। छत्तीस्रगढ की राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी थानांतर्गत गोगांव में पति को फांसी में लटकते देख पत्नी ने भी नस कांटकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोगांव के दांडे मोहल्ला में रहने वाले मनोज महिलांग (22 वर्ष) और मंदाकिनी महिलांग की करीब दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी मकान के ऊपर मंजिल में रहते थे जबकि नीचे माता-पिता रहते थे।

बताया गया है कि घटना रविवार की रात की हैं। मनोज ने सिलिंग पंखे में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पति को फंदे पर लटका देख विक्षोभ में मंदाकिनी ने भी अपनी नसे कांट ली।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ऊपर की मंजिल पहुंचे। कमरे में मंदाकिनी तड़प रही थी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

गंभीर रुप से घायल मंदाकिनी को उपचार के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पूछताछ में पता चला है कि मनोज एक पेट्रोल पंप में काम करता था। शादी के दो वर्ष बाद भी संतान नहीं होने से दंपती दुखी थे। बहरहाल पुलिस ने मर्गकायम कर शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपकर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here