Home Chandigarh राजस्थान निवासी युवती ने लगाया मौसा पर रेप का आरोप

राजस्थान निवासी युवती ने लगाया मौसा पर रेप का आरोप

0
राजस्थान निवासी युवती ने लगाया मौसा पर रेप का आरोप
rajasthan based woman raped in zirakpur punjab
rajasthan based woman raped in zirakpur punjab
rajasthan based woman raped in zirakpur punjab

जीरकपुर (पंजाब)। पुलिस ने राजस्थान निवासी 21 वर्षीय एक लड़की की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ एन्क्लेव बिशनपुरा के रहने वाले शख्स के रूप में हुई है।

सहायक इंस्पेक्टर फूल चंद ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है कि वह मूलरूप से राजस्थान की निवासी है और शुरू से ही अपने ननिहाल में रहती है। छह वर्ष पहले उसकी मौसी की लव मैरिज आरोपी युवक के साथ हुई थी। मौसी का विवाह होने के बाद से वह उसके साथ ही रह रही है।

लडक़ी के मुताबिक वह 12वीं के बाद आइलेट्स की तैयारी कर रही है। मौसा ने एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। शर्म के कारण उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। अब एक बार फिर 18 अक्टूबर को उसके मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मौसी घर में सो रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।