Home Business राजस्थान आवासन मंडल 2,592 फ्लैट्स की सौगात देगा

राजस्थान आवासन मंडल 2,592 फ्लैट्स की सौगात देगा

0
राजस्थान आवासन मंडल 2,592 फ्लैट्स की सौगात देगा
Rajasthan housing board to launch 2,592 flats scheme in jaipur
Rajasthan housing board to launch 2,592 flats scheme in jaipur
Rajasthan housing board to launch 2,592 flats scheme in jaipur

जयपुर। खुद का घर होने का सपना संजोए बैठे लोगों की उम्मीदों को राजस्थान आवासन मंडल साकार करेगा। आवासन मंडल करीब 2,592 लोगों के लिए मकान तैयार करने की योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है।

आवासन मंडल पीपीपी मॉडल के तहत जयपुर में इन फ्लैट का निर्माण करेगा।  प्रोजेक्ट को राज्य सरकार की मंजूरी मिलते मंडल की ओर से स्कीम लांच कर दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में जयपुर के महला में फ्लैट बनाएं जाएंगे। मंडल पहली बार हॉरिजेंटल के बजाय वर्टिकल जी-प्लस दस-फ्लोर की हाइराइज बिल्डिंग तैयार करेगा।

मंडल अधिकारियों के मुताबिक यह राजस्थान ही नहीं देश की पहली सरकारी एजेंसी होगी जो हॉरिजेंटल और हाइराइज कंसेप्ट पर बिल्डिंग बनाने जा रही है। अभी तक राजस्थान सहित अन्य राज्यों में जी प्लस थ्री के फ्लैट बनाए जा रहे हैं।

इस स्कीम में महला पहला प्रोजेक्ट होगा जहां राजस्थान आवासन मंडल और प्राइवेट पार्टनर फ्लैट बनाएंगे। प्राइवेट पार्टनर मंडल की 75 परसेंट जमीन लेगा और मंडल 25 परसेंट जमीन को नीलाम करेगा।

नीलामी के लिए मंडल रिजर्व प्राइस तय करेगा। उससे ज्यादा कीमत पर खरीदने वाले प्राइवेट पार्टनर को यह प्रोजेक्ट दिया जाएगा। मंडल के पहले प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस के लिए 2016 फ्लैट होंगे एवं शेष फ्लैट्स एलआईजी के लिए रखे जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि महला में मंडल अभी तक जी प्लस 3 स्कीम में अब तक करीब ढाई हजार फ्लैट बना चुका है।

1200 रुपए वर्ग फीट कीमत

जानकारी के अनुसार पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाने वाले इन फ्लैट्स की कीमत 1200 रुपए वर्गफीट रखी जाएगी। ईडब्ल्यूएस का सुपर बिल्टअप एरिया सवा तीन सौ से साढ़े तीन सौ वर्गफीट होगा। वहीं एलआईजी लैट्स का एरिया पांच सौ से साढ़े पांच सौ वर्गफीट होगा।