Home India City News प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, 130 “खिलाड़ी”

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, 130 “खिलाड़ी”

0
rajasthan  pcc chief sachin pilot
rajasthan Pradesh congress committee announced new team

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऎलान कर दिया। मालूम हो कि गुरूवार को पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। नई कार्यकारिणी में 86 पदाधिकारियों सहित कुल 130 नेताओं को स्थान मिला है। नई कार्यकारिणी में पुरानी कार्यकारिणी में से करीब 23 पदाधिकारियों को फिर शामिल किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को महासचिव पद से नवाजा गया है। कार्यकारिणी में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, बृजकिशोर शर्मा, पूर्व सांसद महेश जोशी व जयपुर की निवर्तमान महापौर ज्योति खंडेलवाल को शामिल नहीं किया गया। अशोक गहलोत व सी.पी. जोशी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

जंबो कार्यकारिणी

नई कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, 43 सचिव और 2 प्रवक्ताओं सहित 86 को प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्य, 12 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 19 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है।

ये बने प्रदेश उपाध्यक्ष

महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, गोपाल सिंह ईड़वा, अशोक बैरवा, रघु शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेन्द्र चौधरी, रघुवीर मीणा, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, गोविन्द सिंह डोटासरा, अर्चना शर्मा (चेयरपर्सन मीडिया सेंटर),मकबूल मण्डेलिया, हीरालाल विश्नोई, राजीव अरोड़ा।

इनको महासचिव का पद

शंकर यादव, माहिर आजाद, जगदीश राज श्रीमाली, धीरज गुर्जर, नीरज डांगी, मुरारी मीणा, राम गोपाल बैरवा, मांगीलाल गरासिया, के.सी. विश्नोई, भरोसीलाल जाटव, भारत मेघवाल, घनश्याम मेहर, महेन्द्र चौधरी, गजेन्द्र शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, सुशील शर्मा, पंकज मेहता, रिहाना रियाज, वैभव गहलोत, मुकेश शर्मा, जी.आर. खटाना, पुखराज पाराशर, गिर्राज गर्ग, अशोक सैनी, पवन गोदाराए वीरेन्द्र सिंह शेखावत।

ये बनाए गए सचिव

राजेन्द्र गोदारा, दिनेश अबरार, रोहित बोहरा, वन्दना माथुर, सुरेश मिश्रा, जगदीश चौधरी, चेतन डूडी, जगदीश वर्मा, बालेन्दु शेखावत, राजेश कुमावत, शमा बानो, कमल मीणा, धीरज मीणा, इन्द्राज गुर्जर, कुलदीप इन्दौरा, चयनिका उनियाल, रंजू रामावत, समृद्घ शर्मा, के.के. हरितवाल, रतन देवासी, जाहिदा खान, रीटा चौधरी, महेन्द्र रलावत, प्रशांत शर्मा, राजेश चौधरी, नईमुद्दीन गुड्डू, करण सिंह, अमीन कागजी, रमा बजाज, रूपाराम मेघवाल, आदित्य शर्मा, अर्जुन बामनिया, अजीत सिंह यादव, सोमेन्द्र फालना, धूप सिंह पूनिया, गोपाल कृष्ण शर्मा, शारदा साद, सुरज्ञान घोसालिया, हरन्जिर सिंह प्रधान, सुशील आसोपा, कुलदीप सिंह राजावत, विक्रम वाल्मिकी, पारसमल जैन।

इनको बनाया प्रवक्ता

सुरेश चौधरी और प्रताप सिंह खाचरियावास