Home Rajasthan Ajmer 51 अरब हस्तलिखित रामनाम परिक्रमा करने को उमड़ रहा जन सैलाब

51 अरब हस्तलिखित रामनाम परिक्रमा करने को उमड़ रहा जन सैलाब

0
51 अरब हस्तलिखित रामनाम परिक्रमा करने को  उमड़ रहा जन सैलाब
ram naam mantra parikrama at azad park ajmer
ram naam mantra parikrama at azad park ajmer
ram naam mantra parikrama at azad park ajmer

अजमेर। राम का नाम जाने ही नहीं अनजाने में भी ले लिया जाए तो उसका प्रतिफल समान ही मिलता हैं। राम को याद किया जाना चाहिए राम का नाम जीवन में एक बार भी जप लिया जाए तो उसका पुण्य कई पापों को नष्ट करने वाला होता है।
ram5
ये राम नाम लेखन सतत लेखन और भक्ति का परिणाम है। ऐसा पुण्य का कार्य करने वाले, लिखने वालों  बहुतेरे भक्तों ने उन लोगों के लिए पुण्य कमाने का रास्ता खोल दिया जो अब तक राम नाम लेखन नहीं कर पाए। ऐसे लोग इन महामंत्रों की परिक्रमा कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।
ram10
श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में शहर के आजाद पार्क में आयोजित श्रीरामनाम महामंत्र परिक्रमा के चौथे दिन भी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
ram9
संसार का लौकिक अलौकिक हर तरह के सुख की प्राप्ति का साधन राम नाम है। इसी से संसार की रचना हुई और संसार इसी में समाहित है। श्रद्धाभाव से परिक्रमा के लिए उमड़ रहे हैं।
rmm8
पार्क में अस्थाई रूप से बनाई गई अयोध्या नगरी भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। एक जनवरी तक चलने वाले परिक्रमा महोत्सव के हर दिन शाम को परिक्रमा स्थल पर अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी हो रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी आयोजन शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक सस्थाओं के सौजन्य से संचालित किए जा रहे हैं।

ram naam mantra parikrama at azad park ajmer
ram naam mantra parikrama at azad park ajmer