Home Sirohi Aburoad 35 अरब लिखित रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा में उमड़ रहे श्रद्धालु

35 अरब लिखित रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा में उमड़ रहे श्रद्धालु

0
35 अरब लिखित रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा में उमड़ रहे श्रद्धालु
25 billion handwritten ram naam maha mantra parikrama festival at abu road
ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road
ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road

आबूरोड(सिरोही)। विश्व में अपने आप में एक अनूठा आयोजन श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव इस बार सिरोही जिले के आबूरोड में चल रहा है।

करीब 35 अरब रामनाम लिखी पुस्तिकाओं का ऐसा संग्रह दुनिया में कहीं ओर नहीं देखने को मिलता। मान्यता है कि इन रामनाम महामंत्रों की 108 परिक्रमा करने से अकूत धार्मिक लाभ मिलता है।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road
ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road

आबूरोड के सांतपुर गांव स्थित चिडिय़ाघर स्कूल के पीछे महाकाली आश्रम परिसर में मानव मंगल सेवा न्यास के आधात्यात्मिक प्रकल्प श्रीरामनाम धन संग्रह बैंक के सानिध्य में हो रहे इस परिक्रमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है।  पांडाल में राम के जयकारों की गूंज के साथ परिक्रमा लगाने वाले भक्तों का जोश देखते ही बनता है। महिला, पुरुष और बच्चे समेत समाज के हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road
ram naam maha mantra parikrama mahotsav at abu road

आबूरोड से सटी सीमावर्ती राज्य गुजरात से भी लोग पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। आदिवासी बहुल आबूरोड में यह पहला अवसर है जब स्थानीय वाशिंदों के साथ साथ आदिवासी वर्ग भी परिक्रमा का  लाभ ले रहा है। धर्ममय वातावरण के बीच हवन यज्ञ और आहूंतियों से उठती सुंगंध बरबस ही श्रद्धालुओं में भक्तिभाव का प्रवाह और तेज कर देती है।

श्रीरामनाम धन संग्रह बैंक  के संस्थापक बालकृष्ण पुरोहित ने बताया कि बीते 27 जून से आयोजित हो रहे इस परिक्रमा महोत्सव का समापन 4 जुलाई को होगा। इस दौरान परिक्रमा स्थल पर  सुबह शाम यज्ञ, हवन और प्रवचन का आयोजन भी जारी रहेगा। शनिवार को संकट हरण यज्ञ का आयोजन होगा।