Home Breaking हिन्दू बनकर लडके ने की शादी, ससुराल पहुंची तो मुस्लिम निकला

हिन्दू बनकर लडके ने की शादी, ससुराल पहुंची तो मुस्लिम निकला

0
हिन्दू बनकर लडके ने की शादी, ससुराल पहुंची तो मुस्लिम निकला
ranchi girl says husband forced her to convert to islam
ranchi girl says husband forced her to convert to islam
ranchi girl says husband forced her to convert to islam

रांची। चुटिया की एक लड़की ने एक युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। इस सबंध में रातू थाने में लड़की ने मामला दर्ज कराया है।

लड़की के अनुसार फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती युवक से हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। दोनों ने वर्ष 2011 में कोर्ट मैरिज की।

युवती का आरोप है कि युवक ने रौनक भारद्वाज बनकर मुझसे विवाह किया। इसके बाद जब युवती अपने ससुराल सिवान गई तो देखा कि जिस युवक से उसने शादी की है वह मुसलमान है।

इसके बाद वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और निकाह कराया गया। युवक का असली नाम शेख अली अफजल है।

डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://www.sabguru.com/family-member-beat-girl-boyfriend-hamirpur/