Home India City News दुष्कर्म पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर लगायी फांसी

दुष्कर्म पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर लगायी फांसी

0
दुष्कर्म पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर लगायी फांसी
rape victim commits suicide at Giridih in Ranchi
rape victim commits suicide at Giridih in Ranchi
rape victim commits suicide at Giridih in Ranchi

रांची/गिरिडीह। बिरनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने इंसाफ नहीं मिलने पर सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला दोषी को सजा नहीं मिलने पर परेशान थी। 12 नवंबर को महिला से गांव के दिनेश पासवान ने दुष्कर्म किया था।

इस संबंध में एसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि घटना के संबंध में महिला या उसके परिजनों द्वारा थाने में सूचना नहीं दी गयी थी।

सूत्रों के अनुसार मामले को गांव को पंचायत रफा-दफा करने में जुटी थी। महिला के तीन बच्चे भी थे। एसडीपीओ को अनुंसधान कर पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इधर, सीआइडी आइजी संपत मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए गिरिडीह सीआइडी प्रभारी को निर्देश दिया गया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा।