Home Breaking रंगपंचमी पर रंग व गुलाल से रंगमय हुआ रतलाम सिटी

रंगपंचमी पर रंग व गुलाल से रंगमय हुआ रतलाम सिटी

0
रंगपंचमी पर रंग व गुलाल से रंगमय हुआ रतलाम सिटी
ratlam city gearing up to celebrate rang panchami
ratlam city gearing up to celebrate rang panchami
ratlam city gearing up to celebrate rang panchami

रतलाम। रंगपंचमी का त्यौहार जिले भर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। जावरा में जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा रंग चल समारोह निकाला गया, वहीं रतलाम में भी जागृति मंच द्वारा धानमंडी से गेर निकाली गई, जिसका डालूमोदी बाजार में समापन हुआ।

कला अभिनय मंच द्वारा रंगों के फव्वारों के बीच गेर की अगवानी वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर संयोजक पवन सोमानी, महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय सहित संस्था के सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

रतलाम में गेर धानमंडी से प्रारंभ होकर गणेश देवरी, रंगरेज रोड, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेवलाला पीपली, ब्राह्मणों का वास, धानमंडी, नाहरपुरा, पूर्णेश्वर महादेव पैेलेस रोड होते हुए डालूमोदी बाजार पहुंची।

गैर के संयोजक चंद्रप्रकाश व्यास, अध्यक्ष विशाल व्यास गेर का नेतृत्व कर रहे थे। गेर के साथ हजारों की संख्या में युवक नाचते थिरकते हुए चल रहे थे। नगर निगम की फायर लारी रंग-बिखरते हुए चल रही थी। वहीं रंग-गुलाल उड़ाने वाली ड्राय मशीन सप्त रंगी छटा बिखेर रही थी।

सर्राफा एसोसिएशन, कपड़ा एसोसिएशन, फुलमाली मंच, मालवा विकास मंच, हरदेवलाला पिपली सेवामंडल, अमरदीप नवयुवक मंडल, जय मां भवानी नवयुवक मंडल सहित अनेक संस्थाओं में रंग चल समारोह का स्वागत किया।

सम्पूर्ण शहर में प्रात से ही रंगगुलाल खेलते हुए लोग सडक़ों पर निकल आए थे। बच्चों द्वारा खुलकर पानी से रंग छिडक़ा और पिचकारी का भी जमकर उपयोग किया गया। कई मोहल्लों में समितियों द्वारा गेर भी निकाली गई। स्थानीय अवकाश घोषित होने से रंगपंचमी का यह त्यौहार काफी उत्साहजनक रहा। सभी बाजार भी इसी कारण बंद थे।

जावरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एवं नगर पालिका द्वारा गेर निकाली गई
रंगपंचमी का त्यौहार उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पालिका सहित विभिन्न संगठनों व संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों से पानी के टैंकरों के साथ रंगारंग गैर निकाली गई, जिसने शहरवासियों को विभिन्न रंगों में रंग लिया।

संस्था के प्रमुख अन्य नेता, पार्षद, युवा वर्ग, बुर्जुग व सभी वर्गों के सामान्य नागरिक थिरकते हुए रंग-गुलाल उड़ाते हुए पानी की बौछारों के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाया। व्यापारियों ने व्यवसाय बंद रखा। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

जावरा नपा ने उत्सव से एक दिन पहले रविवार को जनता से पानी बचाने के उद्देश्य से बगैर पानी पर्व मनाने का आग्रह किया, जिसका केवल नपा की गैर में ही पालन होता नजर आया। नपा परिसर से शुरू हुई गैर में नपा अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, स्वास्थ्य निरीक्षक अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा कुछ पार्षद सुखे गुलाल रंग से उत्सव का आनंद लेते नजर आ रहे थे।

नागरिक उत्सव समिति द्वारा गीता भवन क्षेत्र से गेर प्रारंभ हुई,जिसका नेतृत्व नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी सहित अन्य नेता कर रहे थे। गेर में शैलेन्द्र पाण्डेय, विभिन्न पार्षदों के अलावा विजय औरा, मनोहर पांचाल, अभय कोठारी, सुधीर कोचट्टा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल थे।

प्रियदर्शनी क्लब द्वारा भी कमानी गेट, बालाजी मित्र मंडल द्वारा स्टेशन रोड से, भैरव भक्त मंडल द्वारा कुम्हारीपुरा, धाकड़ समाज द्वारा नरसिंह पुरा, मराठा ग्रुप (शिव सेना) द्वारा महिदपुर रोड से निकाली गई। गैर बाजारों में जाकर एकत्रित हुई।