Home Business आरबीआई का मोबाइल एप लॉन्च

आरबीआई का मोबाइल एप लॉन्च

0
आरबीआई का मोबाइल एप लॉन्च
rbi launches app for android ios platforms
rbi launches app for android ios platforms
rbi launches app for android ios platforms

नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना मोबाइल एप लॉन्च किया है। ये एप एन्डरॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

इस मोबाइल एप के जरिए आरबीआई की सभी प्रेस रिलीज, नोटिफिकेशन, आईएफएससी-एमआईसीआर कोड्स, बैंक हॉलिडे, ब्याज दरें और मुख्य विदेशी मुद्राओं के भारतीय रुपए के मुकाबले मूल्य की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

इतना ही नहीं इस एप के जरिए दो हजार और पांच सौ रुपए के नोट को लेकर सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। साथ ही आरबीआई के केवाईसी दिशानिर्देशों की जानकारी भी मिलेगी।