Home Bihar बिहार में महिला विधायक एज्या यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी

बिहार में महिला विधायक एज्या यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी

0
बिहार में महिला विधायक एज्या यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की एक महिला विधायक को फोन पर अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। महिला विधायक ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी है।

पुलिस के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर क्षेत्र की राजद विधायक एज्या यादव को शनिवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

विधायक ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर 9051211301 पर फोन कर अज्ञात अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने इसका कारण भी नहीं बताया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक और मोहिउद्दीनगर पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक फैसल रहमान को फोनकर अपराधियों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।