Home India City News प्रेम की खुशबू फैलायेगा सूफी उत्सव : राज्यपाल

प्रेम की खुशबू फैलायेगा सूफी उत्सव : राज्यपाल

0
प्रेम की खुशबू फैलायेगा सूफी उत्सव : राज्यपाल
governor kalyan singh inaugurate SAARC Sufi Festival
governor kalyan singh inaugurate SAARC Sufi Festival
governor kalyan singh inaugurate SAARC Sufi Festival

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि राजस्थान की धरती पर हो रहा सूफी उत्सव प्रेम की खुशबू फैलायेगा। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब ने पूरी दुनिया में सूफी मत का संदेश दिया। आज भी दुनिया के कोने-कोने से लोग अजमेर में ख्वाजा के दर पर सजदा करने आते हैं।


राज्यपाल सिंह ने शनिवार को यहां डिग्गी पैलेस में सार्क देशों के सूफी महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म दर्शन, बौद्व धर्म दर्शन या वेदान्त की तरह ही सूफी मार्ग भी मूलतः ज्ञान की परम्परा ही है। सिंह ने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव ज्ञान के नये रास्ते खोलेगा।

उन्होंने कहा कि सूफी परम्परा के मूल दर्शन, तत्व मीमांसा और प्रक्रियाओं को समझना होगा।  राज्यपाल ने कहा कि सार्क देशों की धरती पर एक जैसा अनाज पैदा होता है और आकाश में एक जैसे परिंदे परवाज करते हैं। हमारे आंसू एक जैसे हैं। हमारी मुस्कान एक जैसी है, हमारे सुख-दुःख एक जैसे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सब देश, एकजुटता के साथ अपनी समस्याओं का समाधान सूफी मत की अवधारणा में खोजेंगे। राज्यपाल ने कहा कि प्रेम एक ऐसा तत्व है जो समाज को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में प्रेम की भावना की सार्वभौमिकता को बनाये रखने की आज भी आवश्यकता है।   

 समारोह को लोकायुक्त न्यायाधिपति एस.एस.कोठारी, तारा गांधी, ईटीवी के जगदीश चन्द्र, अजीत कौर, प्रोफेसर रिॅफाकत अली खान और रामप्रताप डिग्गी ने भी सम्बोधित  किया।