Home Chandigarh पंजाब निकाय चुनाव: भाजपा-अकाली गठबंधन की भारी जीत, कांग्रेस साफ

पंजाब निकाय चुनाव: भाजपा-अकाली गठबंधन की भारी जीत, कांग्रेस साफ

0
पंजाब निकाय चुनाव: भाजपा-अकाली गठबंधन की भारी जीत, कांग्रेस साफ
SAD-BJP alliance sweeps civic polls in punjab
SAD-BJP alliance  sweeps civic polls in punjab
SAD-BJP alliance sweeps civic polls in punjab

चंडीगढ। पंजाब में संपन्न निकाय चुनावों में भाजपा-अकाली दल गठबंधन ने जबरदस्त जीत हांसिल कर अधिकांश स्थानो पर जीत का परचम लहराया, वहीं कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुये इसे विकास की जीत बताया है। जीत के बाद बीजेपी-अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाईयां दी।
जानकारी के मुताबिक अकाली दल-भाजपा गठबंधन 100 से अधिक नगरीय निकायों में और कांग्रेस केवल छह स्थानों पर अध्यक्ष बनाने की स्थिति में आ गई हैं। जिन निर्दलीयों ने जीत प्राप्त की है, उनमें से भी अधिकांश गठबंधन के ही समर्थक है।
घोषित परिणामों में गठबंधन को 2,037 वार्डों में से 1161 में जीत मिली है। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार 122 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल 2,037 वार्डों में अकाली दल ने 813 पर और भाजपा ने 348 पर जीत हासिल की है।  गौरतलब है ​कि इन चुनावों में मजबूत होने की कोशिश कर रही कांग्रेस को 253 वार्डों से संतोष करना पड़ा। 624 वार्डों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा।
पंजाब निवासियों को धन्यवाद-बादल
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने  नगर निगम चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन का शानदार जीत दिलाकर गठबंधन सरकार की विकासमयी व परिणाम मुखी नीतियो में भरोसा व वचनबद्धता प्रकट करने के लिए राज्य के लोगों का धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परिणामों ने शिअद-भाजपा सरकार को गरीबी, अनपढ़ता,  बेरोजगारी व सामाजिक बुराईयों से मुक्त नए पंजाब के निर्माण व विकास की गति तेज करने के लिए पुनरू समर्पित किया हैं। स. बादल ने कहा कि इन शानदार परिणामों ने हमें लोगों की खुवाईशो पर खरा उतरने के लिए हमारी जिम्मेवारी को और बढा दिया हैं। उन्होने कहा कि इन परिणामों को महज निगम चुनाव में जीत के रूप में ही नही समझना चाहिए बल्कि इन्होने कडी मेहनत वाले पंजाबियों को बदनाम करने वाली कांग्रेस पार्टी के नाकारात्मक अभियान को भी कड़ा जबाव दिया हैँ।

इस दौरान मुख्यमंत्री एक बार फिर शिअद-भाजपा के समूह वर्करों , नेताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। जिन्होने इन चुनावों में गठबंधन की जीत यकीनी बनाने के लिए दिनरात मेहनत की। उन्होने पंजाब वासियों द्वारा बिना डर -भय से अपनी वोट डालकर लोकतंत्रीय  को मजबूत करने के लिए दिखाये गये उत्साह के लिए उनका धन्यवाद किया।  बादल ने निरपक्ष व स्वतंत्र चुनावों को यकीनी बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग , सिविल व पुलिस प्रशासन को भी बधाई दी।