Home India City News पुलिस को चकमा देकर साध्वी प्राची ने की महापंचायत, गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर साध्वी प्राची ने की महापंचायत, गिरफ्तार

0
पुलिस को चकमा देकर साध्वी प्राची ने की महापंचायत, गिरफ्तार
sadhvi prachi arrested in bareilly
sadhvi prachi arrested in bareilly
sadhvi prachi arrested in bareilly

बरेली। बरेली के शेरगढ़ के पहाड़पुर गांव में छात्राओं के साथ की गई अभद्रता के विरोध में पुलिस प्रशासन को चकमा देकर साध्वी प्राची गाँव में पहुच गई। साध्वी ने पहाड़पुर गाँव में महापंचायत का ऐलान किया था। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त नाकेबंदी कर रखी थी।

शहर से लेकर पहाड़पुर गाँव तक पुलिस का कड़ा पहरा होने के बावजूद साध्वी अपने मकसद में कामयाब हो गई। पहाड़पुर गाँव में नदी के पास पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

साध्वी का साथ देने के लिए अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, दिल्ली से लेकर देश भर से साधू संत आये थे। इतना ही नहीं साध्वी के साथ हिन्दू महासभा और भारतीय किसान यूनियन भी थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। सभी पर धारा 144 के उल्लंघन की कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है की पहाड़पुर गाँव समेत 11 गाँव की लड़कियों को नदी पार करके टांडा गाँव पढ़ने जाना पड़ता है। इन सभी गाँव की छात्राएं जब स्कूल से आती है तब टांडा गाँव के लड़के नदी में नग्न होकर नहाते है और लड़कियों से अश्लील हरकते करते है। लड़कियों का रास्ता रोकते है।

जिस वजह से सैकड़ो लड़कियों ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है। जिसके बाद मीडिया ने जब इस खबर को दिखाया तो पुलिस ने 5 नामजद आरोपियो को गिरफ्तार का जेल भेज दिया जबकि 11 अज्ञात लोगो की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इतना ही नहीं लड़कियों के साथ अश्लील हरकते करने वाले लड़को को गाँव के लोगो ने कुछ दिनों पहले पीट दिया था जिस वजह से गाँव के 3 लोगो के खिलाफ शेरगढ़ थाणे में मुकदमा दर्ज किया गया है।

साध्वी की मांग थी की गाँव में कालेज बने। पहाड़पुर गाँव के 3 लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा वापिस लिया जाये। और 11 अज्ञात लोगो को भी गिरफ्तार किया जाये। जिस वजह से साध्वी प्राची ने आज महापंचायत का ऐलान किया था।