Home Breaking भाजपा नेता पर गोली चलाने की सजा, आरोपी को मारे पांच जूते

भाजपा नेता पर गोली चलाने की सजा, आरोपी को मारे पांच जूते

0
भाजपा नेता पर गोली चलाने की सजा, आरोपी को मारे पांच जूते
saharanpur : shot attack accused sentenced five shoes
saharanpur : shot attack on bjp leader, accused sentenced five shoes
saharanpur : shot attack accused sentenced five shoes

सहारनपुर। नाली विवाद को लेकर भाजपा नेता पर चलाई गई गोली का फैसला पंचायत में बैठा कर निपटा दिया गया। भाजपा नेता पर गोली चलाने के आरोपी को पांच जूते की सजा सुनाई गई और पंचायत में ही भाजपा नेता पर फायरिंग करने वाले ढाबा संचालक को पांच जूते मारे गए। आरोपी को पांच जूते मारने की सजा देकर छोड़ दिया गया।

दो दिन पहले कस्बा सरसावा की अशोक बिहार कालोनी में दो पक्षों के बीच नाली निकालने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों ही पक्ष आमने सामने आ गए थे।

इसी बीच कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता अशोक बुढेडा विवाद को निपटाने पहुंचे थे। अशोक ने दोनों पक्षों को समझाकर तथा आपस में मिल बैठकर समस्या का हल निकालने की बात कही थी।

लेकिन आरोप है कि भाजपा नेता के ऊपर एक पक्ष प्रदीप कालडा द्वारा की फायरिंग कर दी गई थी, जिसमें भाजपा नेता बाल बाल बच गए थे और गोली दीवार में जाकर लग गई थी। अशोक ने इसकी शिकायत तत्काल थाना सरसावा में दर्ज कराई थी।

इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोग भाजपा नेता और प्रदीप कालड़ा में समझौता कराने के लिए प्रयासरत थे। इसी को लेकर भाजपा नेता के घर पर बुलाई गई। पंचायत में तुगलकी फरमान सुनाकर फैसला करा दिया गया।

पंचायत के फैसले में आरोपी प्रदीप कालडा को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई, जिस पर आरोपी के भाई ने ही पंचायत में पांच जूते मारने की सजा दी। आरोपी को पांच जूते मारने के बाद पंयाचत द्वारा दोनों पक्षों में फैसला कर दिया गया।