Home Rajasthan Ajmer संन्यास आश्रम पर गंगा जल का निशुल्क वितरण

संन्यास आश्रम पर गंगा जल का निशुल्क वितरण

0
संन्यास आश्रम पर गंगा जल का निशुल्क वितरण

patelas

अजमेर। संन्यास आश्रम के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पवित्र गंगा नदी से लाया गया पवित्र गंगा जल आम श्रद्धालु और भक्तों के लिए निरूशुल्क वितरित किया जाएगा।

आश्रम के अधिष्ठाता वेदांताचार्य स्वामी शिव ज्योतिषानंद जिज्ञासु ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में सात समुन्द्र, सात जलाशय सहित सात पवित्र सरोवरों व देश की सात नदियों से जल मंगवाया गया था।

इसी दौरान गंगा नदी से एक टैंकर मंगवाया गया। यह गंगा जल इस अनुष्ठान के बाद आम भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। स्वामीजी से बताया कि पवित्र गंगा जल का वितरण गंज स्थित सन्यास आश्रम और ऑदर्श नगर स्थित श्रीराम धर्मकांटे से किया जाएगा।

शनिवार से शुरू हुआ गंगा जल वितरण पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा। स्वामीजी ने श्रद्धालुओं से समय रहते गंगा जल अपने घर में ले जाने का आह्वान किया है।