Home India City News तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेवाभारती भी जुटी

तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेवाभारती भी जुटी

0
तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेवाभारती भी जुटी
sewa bharti also working to help flood victims in tamilnadu
sewa bharti also working to help flood victims in tamilnadu
sewa bharti also working to help flood victims in tamilnadu

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सेवा भारती ने तमिलनाडु में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देश की जनता से आगे आने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संघठन राष्ट्रीय सेवा भारती की दिल्ली इकाई अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता से बाढ़ पीड़ितों के धनराशि एकत्र कर रही है, जिसे चेन्नई भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा भारती के महासचिव ऋषिपाल डडवाल ने शुक्रवार को बताया कि ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी भारतवासियों का यह स्वाभाविक कर्तव्य एवं दायित्व बन जाता है कि अपने देश के वर्षा से प्रभावित बंधुओं की सहायता हेतु शीघ्रातिशीघ्र खड़े हों।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रांतों में वहां की प्रतिनिधि पंजीकृत सेवा संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह प्रारंभ करे।

उन्होंने भरोसा जताया कि सभी संवेदनशील लोग देशहित के इस कार्य में तत्परता से जुट जाएंगे और सभी संगठनों के कार्यकर्ता भी इसमें सहयोग और सहायता करेंगे।

जानकारी हो कि लगातार हो रही बारिश से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सहित कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं । बाद का असर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में भी हुआ है। बाढ़ और वर्षा के कारण लगभग दो सौ लोगों की मृत्यु हो गई है तथा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।