Home Entertainment Bollywood मकाओ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी प्रमुख्र होंगे शेखर कपूर

मकाओ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी प्रमुख्र होंगे शेखर कपूर

0
मकाओ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी प्रमुख्र होंगे शेखर कपूर
Shekhar Kapur to head jury at Macau International Film Fest
Shekhar Kapur to head jury at Macau International Film Fest
Shekhar Kapur to head jury at Macau International Film Fest

नई दिल्ली। प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता शेखर कपूर, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड अवार्डस मकाओ आईएफएफएएम के उद्घाटन सत्र के ज्यूरी अध्यक्ष होंगे। फिल्म महोत्सव आठ दिसंबर से शुरू होना है।

कपूर ज्यूरी के अध्यक्ष होंगे, जिसमें अन्य फिल्मी हस्तियां भी होंगी। कपूर ने एक बयान में कहा कि यह एशिया का दौर है। पिछले वर्षों में उपभोक्त संस्कृति ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति के अनुरूप एशियाई बाजार पर कब्जा कर लिया है, लेकिन अब एशियाई समुदायों से प्रेरित होकर सांस्कृतिक पुनजागरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय निर्देशक होने के नाते, मैं मकाओ फिल्म महोत्सव का ज्यूरी अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि भारतीय कहानियों और चीन के कथा कहने के तरीके में बहुत समानता है।

आशा करते हैं कि कहानी कहने के इस नए तरीके से दुनिया को खुद को समझने का नया तरीका मिलेगा। फिल्म महोत्सव आठ दिसंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेगा।