Home Gujarat Ahmedabad वापी में श्याम आस्था मंडल का वार्षिकोत्सव संपन्न

वापी में श्याम आस्था मंडल का वार्षिकोत्सव संपन्न

0
shyam aastha mandal vapi yearly celebrated culture night
shyam aastha mandal vapi yearly celebrated culture night

वापी। हरियाणा से सांसद चौधरी धर्मवारी सिंह ने कहा कि हरियाणा के लोगों में साहस व सेवा का जज्बा ईश्वर की देन है। हरियाणा के भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवारी सिंह रविवार को श्री श्याम आस्था मंडल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने के लिए वापी आए थे।…

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग उद्योग-व्यापार के साथ ही समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपने श्रम से हरियाणा वासियों ने वापी सहित पूरे जिले में प्रगति की है। वलसाड सांसद केसी पटेल ने कहा कि राजस्थान-हरियाणा के लोग प्रदेश के विकास में बराबर के भागीदार हैं।
इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में कोलकाता से आए गायक संजय-नवीन ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से लोगों को भाव विभोर कर दिया। ‘हर जनम में
सांवरे का साथ चाहिए, सिर पर मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए और ‘पलकें ही पलकें बिछा दूं, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे.. जैसे भजनों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया।

कोटा की भजन गायिका ट्ंविकल शर्मा के भजन खीचड़ खाले मेरा श्याम… पर पंडाल में उपस्थित भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर महाप्रसाद का लाभ लिया।