Home Madhya Pradesh Anuppur सिंहस्थ: एकादशी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

सिंहस्थ: एकादशी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

0
सिंहस्थ: एकादशी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
simhastha kumbh 2016 : millions of devotees bathing on ekadashi bathe festival
simhastha kumbh 2016 : millions of devotees bathing on ekadashi bathe festival
simhastha kumbh 2016 : millions of devotees bathing on ekadashi bathe festival

उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ के चौथे स्नान पर्व के अवसर पर मंगलवार को देश के हर हिस्से से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी पुण्य सलिला शिप्रा के घाटों में आस्था की डुबकी लगाई।

अलसुबह से ही त्रिवेणी घाट, गऊघाट, रामघाट एवं दत्त अखाड़ा घाट में लोग बारी-बारी से श्रद्धा की डुबकी लगा कर स्नान पर्व का पुण्य प्राप्त कर रहे थे। एकादशी के स्नान पर्व का मनोरम दृश्य ऐसा था कि शिप्रा नदी पर बने नवनिर्मित आठ किलोमीटर के घाट श्रद्धालुओं से पटे नजर आ रहे थे।

आस्था का यह दृश्य अत्यन्त मनोरम था। ऐसा लग रहा था, जैसे मोक्ष प्राप्ति के लिए हर कोई शिप्रा के स्वच्छ, निर्मल जल में डुबकी लगाकर प्रार्थना कर रहे थे। चौथे पर्व स्नान में श्रद्धालु अपने परिवार के हर सदस्य के साथ तपती दोपहरी में एकदशी स्नान का लाभ लेते नजर आए।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न जाति-धर्म, संस्कृति, भाषा-भाषाई वाले लोग पर्व का पुण्य प्राप्त करने हेतु अपने परिवार जनों के साथ एक ही लक्ष्य स्नान पर्व में डुबकी लगाने हेतु धुन के साथ बढ़ रहे थे।

पर्व स्नान को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों में चुस्त-दुरुस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। जगह-जगह पर पुलिस एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दे रहे थे। यातायात को व्यवस्थित रखने हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

आवश्यकतानुसार भीड़ बढ़ने पर मार्ग भी परिवर्तित किए जा रहे थे। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, जेब कतरों की सघन चौकसी तथा घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटना से बचाव हेतु तैराक दल गश्त कर रहे थे। खोया-पाया केन्द्र के माध्यम से बिछड़े परिवारों को मिलाने का काम भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेवाभाव से किया जा रहा था।

अगला स्नानपर्व 19 मई को, तीसरा शाही स्नान 21 मई को

सिंहस्थ महाकुंभ उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा में स्नान करने के लिये शाही व पर्व स्नान की तिथियां तय हैं। सिंहस्थ महापर्व प्रारम्भ होने से आज दिनांक तक दो शाही स्नान हो चुके है। अगला पर्वस्नान गुरूवार 19 मई को, शुक्रवार 20 मई को तथा शनिवार 21 मई को तीसरा शाही/प्रमुख स्नान होगा।