Home Health कैसे पाएं दाद, खाज, खुजली से छुटकारा , यहाँ पढ़ें

कैसे पाएं दाद, खाज, खुजली से छुटकारा , यहाँ पढ़ें

0
कैसे पाएं दाद, खाज, खुजली से छुटकारा , यहाँ पढ़ें
ringworm tratment sabguru.com
ringworm tratment sabguru.com
ringworm tratment sabguru.com

दाद का इन्फेक्शन बहुत ख़राब फंगल इन्फेक्शन होता है। दाद कुछ विशेष जाति का फफूँदों के कारण उत्पन्न त्वचाप्रदाह है। ये फफूंदें माइक्रोस्पोरोन (Microsporon), ट्राकॉफाइटॉन (Trichophyton), एपिडर्मोफाइटॉन (Epidermophyton) या टीनिया जाति की होती है। दाद रोग कई रूपों में शरीर के अंगों पर आक्रमण करता है।अगर आपको ये इन्फेक्शन है तो आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर लाल गोल निशान देख सकते हैं। ये बहुत तेज़ी से फैलता है जिस जगह पर हुआ है उसके आस पास की जगह पर भी फैलने लगता है।

यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा आपके लिए यह 4 jan 2017 बुधवार पढें अपनी राशि

दाद खाज खुजली होने के कारण:

  • किसी चीज से एलर्जी
  • खा सूखा सा मौसम
  • ड्राई त्वचा
  • फफूंद संक्रमण

आईये आपको इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाए बताते हैं-

ringworm tratment sabguru.com
ringworm tratment sabguru.com
  • लहसुन का अर्क: लहसुन में प्राकृतिक रूप से एंटी फंगल तत्व होते हैं। जो की कई तरीके के फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने में सहायक है। जिसमे से दाद भी एक है। लहसुन को छिल कर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर दाद पर रख दीजिये जल्दी आराम मिलेगा।
  • नारियल का तेल: नारियल का तेल दाद को ठीक करने में बहुत उपयोगी है। ख़ास कर जब आपके सर की जड़ो में इन्फेक्शन हुआ हो तो ये एक बहुत बेहतरीन तरीका है।
  • दाद की दवा : छोटे छोटे राई के दाने दाद को ठीक करने में सहायक है। राई को 30 मिनट तक पानी में भिगो कर रख दें। फिर उसका पेस्ट बनाकर दाद की जगह पर लगा लें।
  • विनेगर:  एप्पल साइडर विनेगर anticeptic और anti – itching होता है| इसे लगाने से खुजली में बहुत जल्द आराम मिलता है|
  • कुछ तुलसी की सुखी पत्तियां लें और उसे 2 कप पानी में डालकर उबालें| इसे कुछ देर ढक दें और ठंडा होने दें| अब कॉटन की मदद इसे खुजली वाले स्थान पर लगायें| बचे हुए पानी को ढककर रख दें और अगली बार उपयोग करें| जब भी आपको खुजली का दौरा पड़े आप इसे लगायें| बहुत आराम मिलेगा|
  • नीम: नीम की पत्तियां पीस कर पेस्ट बनाये और इसे खुजली वाले स्थान पर कुछ देर लगायें| फिर धो लें, खुजली से बहुत आराम मिलेगा|
  • टमाटर खट्टा होता है। इसकी खटाई खून को साफ करती है। नींबू में इसी तरह के गुण होते हैं। रक्तशोधन (खून साफ करना) के लिए टमाटर को अकेले ही खाना चाहिए। रक्तदोष (खून की खराबी) से त्वचा पर जब लाल चकत्ते उठे हों, मुंह की हडि्डयां सूज गई हो, दांतों से खून निकल रहा हो, दाद या बेरी-बेरी रोग हो तो टमाटर का रस दिन में 3-4 बार पीने से लाभ होता है। कुछ सप्ताह तक रोजाना टमाटर का रस पीने से चर्मरोग (त्वचा के रोग) ठीक हो जाते हैं।

दाद के रामबाण इलाज के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: