Home Rajasthan Ajmer श्रीराम नाम परिक्रमा का 8वां दिन : जहां विचारों में विकृति न हो वहीं राम राज्य

श्रीराम नाम परिक्रमा का 8वां दिन : जहां विचारों में विकृति न हो वहीं राम राज्य

0
श्रीराम नाम परिक्रमा का 8वां दिन : जहां विचारों में विकृति न हो वहीं राम राज्य
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। समाज में व्याप्त चुनौतिया और कुरीतियों का मुह तोड़ जवाब देने के लिए संस्कारों की नींव मजबूत करनी होगी। हर माता का दायित्व है अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज सेवा के कार्य करने को अग्रसर करे। ये उदगार परिक्रमा महोत्सव में सुश्री यज्ञना मेघना ने व्यक्त किए।

श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव समारोह समिति के सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद से संबद्ध दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका यज्ञना जोशी ने कहा कि समाज में व्याप्त अनाचार, देश में फैल रहे आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नारी अपमान, गौहत्या, पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण, सोशल मीडिया दुप्रयोग एवं दुष्प्रभाव आदि चुनौतियों का सामना करने के लिए परिवार प्रबोधन यानी कुटुम प्रबोधन आज की आवश्यकता बन गया है।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

उन्होंने कहा कि जहां विचारों में विकृति न हो वहीं राम राज्य है। वैचारिक क्रांति के के लिए राम नाम परिक्रमा महोत्सव जैसे अनुष्ठान नितांत आवश्यक हो गए हैं। ऐसे अनुष्ठानों से ही घर परिवार में संस्कार आ सकते हैं। पूर्व में घर-घर, गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले में यज्ञ अनुष्ठान किए जाते थे। पर्व और त्योहार पूरा परिवार और समाज मिलकर मनाता था। इसके परिणाम भी संकारात्मक निकलते थे, घर परिवार संगठित थे। आज हालात बदले नजर आते हैं। समाज दिशाहीन हो रहा है हर तरफ निराशा का माहौल बनता जा रहा है। युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। इन सब से बचने के लिए वैचारिक समरस्ता लाना और अपनी संस्कृति को स्वीकार करना आवश्यक हो गया है।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

राजगढ़ मसानिया भैरवधाम के चम्ंपालाल महाराज ने अपने उदबोधन में संम्पूर्ण समाज से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में कन्या नहीं है वह घर, घर नहीं है। जहां कन्या का सम्म्मान होगा वहीं स्वस्थता एवं समृद्वि निवास करेगी। उन्होंने कन्या भू्रण हत्या को महापाप बताते हुए कहा कि इसका कोई प्रायश्चित नहीं है। उन्होंने कहा कि गौमाता क्रोध में है इसके फलस्वरूप समाज में विकृतियां पैदा होने के साथ प्राकृतिक प्रकोप बढ़ रहा है। गौ माता की सेवा करों, इससे बढ़कर कोई ओर पुनीत कार्य हो ही नहीं सकता।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

समस्त देवी देवता गौ माता में निवास करते हैं, देवताओं ने सागर मंथन कर दुर्लभ रत्नों में गौमाता को ही पाया। कहीं हमारी उपेक्षा से परमात्मा का साक्षात स्परूप गौमाता लुप्त न हो जाए। उन्होंने नशा मुक्ति पर जोर दिया और कहा कि धर्म में आस्था रखेंगे तो कभी अहित नहीं हो सकता। विजय हमेशा धर्म और सत्य की होती है। चम्पालाल महाराज ने विशेष अनुष्ठान कर परमात्मा से प्रार्थना कि जो भी राम नाम परिक्रमा महोत्सव में आकर भगवान राम के प्रति श्रद्धा भाव रखेंगे उनके कष्टों का निवारण परमात्मा स्वयं करेंगे। ऐसे श्रद्धालुओं को अदभुत ऊर्जा मिलेगी।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

महोत्सव संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि अब तक लगभग 80,000 व्यक्ति परिक्रमा का लाभ उठा चुके हैं प्रतिदिन शाम को आरती एवं सांस्कृति एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हजारों शिरकत कर महोत्सव का आनंद उठा रहे हैं। सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि महोत्सव में अजमेर के विख्ख्यात भजन गायक विमल गर्ग ने अपने भावपूर्ण भजनों से रामभक्तों को भक्तिरस के आनंद में गोते लगाने को मजबूर कर दिया। उन्होंने श्री राम जय राम जय जय राम… जग में सुन्दर हैं दो नाम…., आए आए घर राम हमारे…., नित महिमा मंै तेरी गाऊं मुझे न कुछ और चाहिए…., श्याम बड़ो प्यारों लागें…., मेरी नाव पड़ी मझदार सम्भालों सवारियां सरकार…., तेरा दीदार पाने को मेरी नजरें तरस्ती है आदि भजन प्रस्तुत किए।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

महोत्सव में युवा भाजपा नेता भवरसिंह पलाड़ा, राम नाम संग्रह बैंक के मणीलाल गर्ग, बालकृष्ण पुरोहित, पूरणसिंह चौहान, राजेन्द्र गांधी, प्रदीप शर्मा, कैलाश चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्ख्य यजमान महेन्द्र जैन मित्तल, अशोक टांक, अनिल कुमार गर्ग, अशोक कुमार विजय रहे, वरिष्ठ पत्रकार रूपेन्द्र शर्मा एवं मनवीर सिंह चूण्डावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता का अभिनन्दन व स्वागत किया गया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

दिनांक 29 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम

सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि प्रभातफेरी परिवार एवं संन्यास आश्रम द्वारा संकीर्तन दोपहर को 2.00 बजे से 3.30 बजे तक, संभा जी मराठा एवं साथी, श्रीकृपालु मानस मण्डल द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य माननीय पुरुषोत्तम पराजंपे का सान्निध्य व उदबोधन शाम को 6.00 बजे तथा महाआरती सांय 7.00 बजे।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer

दिनांक 29.12.2015 को झमेश्वर सेवा समिति द्वारा भजन संध्या शाम 7.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक, दिनांक 29.12.2015 को दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक भगवान राम का रूप धारण करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 6 माह से 2 वर्ष, 2 वर्ष से 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष के बालक-बालिकाएं भगवान के विभिन्न स्वरूपों को धारण कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम
संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2.00 बजे से 3.15 बजे तक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात प्रहरियों का मनोबल एवं साहस बढ़ाने एवं उन्हें ईश्वरीय ताकत देने के लिए श्री राम जय राम जय जय राम महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सभी समाज, धर्म, जाति समुदाय के राष्ट्रभक्तों से अपील की जाती है कि इस अनुष्ठान में आहूति देने के लिए जरूर पधारें।