Home Rajasthan Ajmer अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम बालरूप में खुद प्रकट हो गए

अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम बालरूप में खुद प्रकट हो गए

0
अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम बालरूप में खुद प्रकट हो गए
राम बनो प्रतियोगिता में भगवान का रूप धारण किए बच्चे
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। धार्मिक नगरी अजमेर में गत 21 जनवरी से चल रही इक्यावन अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्रों की परिक्रमा मंगलवार को पूरे परवान चढ़ गई। राम नाम परिक्रमा महोत्सव के साथ ही हो रहे अन्य धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का अनूठा संगम आजाद पार्क में बनाई गई अयोध्या नगरी में देखने को मिल रहा है।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
राम बनो प्रतियोगिता में भगवान का रूप धारण किए बच्चे

परिक्रमा के नौवें दिन का विशेष आकर्षण राम बनो प्रतियोगिता रही। इसमें नन्हें बच्चों ने श्रीराम और रामभक्त हनुमान का रूप धरकर सभी को अचंभे में डाल दिया। ऐसा नजारा दिखाई दे रहा था मानों परिक्रमा स्थल पर भगवान राम बाल रूप में स्वयं उतर आएं हों। राम बनो प्रतियोगिता में छह से दो साल की आयु वर्ग में सोमित गोदवानी, रेयांश मूलचंदानी, दिव्याशी रंगा इसी तरह दो से पांच साल की आयु वर्ग में नविका महेवरी, आध्या महेश्वरी, पुलस्य शर्मा पुत्र नितिन शर्मा, मनन सैनी, अवनी शर्मा, प्रतीका जैन, इंद्रजीत कुमार, तोषिका अग्रवाल, वरदान शर्मा, पुलस्य पुत्र बंटी शर्मा राम बने। पांच साल से नौ साल तक की आयु वर्ग में लक्षिता, तुशार, लक्ष्य, यश शर्मा, शिवांग मिश्रा, काम्या शर्मा, पवन, नैतिक शर्मा, उत्कर्ष, तनीश, सिद्धी वर्मा, तिप्रन्द्र कुमार, अमन कंदोई, वेदांंश, दिव्यांशम, देविका शर्मा तथा नौ साल के ऊपर की आयु वर्ग में तेजस्वी एवं शैलेश ने भगवान का रूप धरकर अयोध्या नगरी को सुशोभित किया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अपराहन बाद प्रतिदिन होने वाले संंगीतमय सुंदरकांड पाठ का अयोजन किया गया। इसमें मंगलवार को श्रीकृपालु मानस मंडल के संभाजी मराठा एवं साथियों ने भावपूर्ण पाठ की प्रस्तुति देकर भक्तों को ईवर स्तुति का आभास कराया।