Home Rajasthan Ajmer श्रीराम नाम परिक्रमा का 9वां दिन : परमआनंद में डूबे रामभक्त

श्रीराम नाम परिक्रमा का 9वां दिन : परमआनंद में डूबे रामभक्त

0
श्रीराम नाम परिक्रमा का 9वां दिन : परमआनंद में डूबे रामभक्त
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

शबरी के जूठे बेर खाकर राम ने दिया समरसता का परिचय : परांजपे
अजमेर। श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के 9वें दिन दिन भी धर्मप्रमियों को परमआनंद की अनूभुति का आनंद मिला। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुरुषोतम परांजपे ने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर समरसता का परिचय दिया। भगवान ने संसार में आकर प्राणी मात्र को इस बात का एहसास कराया कि हर व्यक्ति में परमाप्ता का तत्व मौजूद है, हरप्राणी परमात्मा का प्रिय है।

हम सभी को उंच-नीच व छुआछूत छोड़कर एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। हिन्दू समाज के सभी जाति बंधुओं को मिलजुल कर रहना चाहिए। इस अवसर पर राष्टीय स्वंय सेवक संघ के चित्तौड़ प्रान्त प्रचारक गजेन्द्र सिंह, सहप्रान्त प्रचारक अनिल उपस्थित थे।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव समिति के संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि परिक्रमा स्थल अयोध्या नगरी में दिन प्रतिदिन श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। देर शाम होने वाली महाआरती में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।

सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में मंगलवार को कृपालु मानस मण्डल के संभाजी मराठा व साथियों ने सुन्दरकाण्ड पाठ की चौपाइयों से राम भक्तों का मन मोह लिया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

कार्यक्रम के दौरान झरनेश्वर सेवा समिति के रामरतन छापरवाल व राजेश जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी स्नेहलता पंवार, पुष्कर नगर पालिका के चेयरमेन कमल पाठक, पत्रकार प्रताप संकत, राम नाम साधक बृज किशोर शर्मा और सरला शर्मा को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया।

महाआरती के यजमान शिवशंकर फतेहपुरिया, डॉ. कमला गोखरू, सुरेश चारभुजा, विजय शाहनी, शिवप्रसाद काबरा द्वारा की गई। श्रीराम नाम बैंक की तरफ से एस.एन. पाण्डे, बालकृष्ण पुरोहित, पूरनसिंह चौहान, शशिप्रकाश इन्दौरिया, रामसिंह चौहान, लक्ष्मण शर्मा उपस्थित रहे।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि प्रभातफेरी परिवार एवं संन्यास आश्रम की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। झरनेश्वर सेवा समिति के सत्यनाराण सोनी, रामरतन छापरवाल, सुनील गोयल, सुभाष सोनी, विष्णु तापडिय़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। गजानन आओ जी…, बाबा भोलेनाथ दर्शन दो.., राम नाम के हीरे मोती…, तेरा पल पल बीता जाये … भजन गाकर भक्तो को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सतवरला, किशन चन्द्र बंसल, प्रदीप शर्मा, कैलाश अग्रवाल, अग्रज प्रसाद अग्रवाल, दिनेश गर्ग, महेन्द्र मित्तल, अशोक टांक, सुरेश शर्मा, नारायण गुुर्जर, कमलेश पाराशर, शिवरत्न, लेखराज, राम गोपाल अग्रवाल, कैलाश भाटी, सोहनलाल बारूपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

कोई बना राम तो काई बना हनुमान

सहसंयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि भगवान बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोई पालने में झूलते श्रीकृष्ण तो कोई दुर्गा और काली मां का रूप धरे नजर आ रहा था। भगवान राम के विभिन्न रूपों में बच्चे और किशोर ऐसे लग रहे थे मानों भगवान खुद बालरूप धारण कर अयोध्या नगरी में उतर आए हों। कुछ बच्चों ने भगवान राम के उस रूप का प्रकटीकरण दिखाया जिसमें भगवान राक्षसों का संहार कर रहें हैं।

यह कहना सत्य हुआ कि भक्त हनुमान के बिना भगवान राम अधूरे हैं। हनुमान के विविध रूपों में बच्चे ऐसे लग रहे थे मानों राम नाम परिक्रमा स्थल पर हनुमान खुद आकर विराजित हो गए हों। पृथ्वी लोक में प्रकट हुए इन हनुमानों ने राम की भक्ति का पाठ पढ़ाया।

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

आयोजक मण्डल के सदस्यों कंवल प्रकाश, सुभाष काबरा, हिमांशु शर्मा ने भगवान के रूप धरने वाले बालकों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस दौरान बच्चों पर पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों को सत्यनारायण भंसाली की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

0 से 2 वर्ष आयु वर्ग में कृष्ण बने दिव्यांशु रंगा प्रथम, राम बने कुशाग्र द्वितीय तथा आद्यया और रेहांश तृतीय रहे। 2 से 5 वर्ष आयु वर्ग में हनुमान बने इन्द्र कुमार प्रथम व कृष्ण बने वरदान को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। अवनी, यश शर्मा और तोािषका तृतीय स्थान पर रहें। 5 से 9 आयु वर्ग में दुर्गा बनी लक्षिता और हनुमान बने शिवांग प्रथम रहे, राम बने कनिष्क तथा काली बने अभिलांश द्वितीय रहें तथा राम बनी सिद्धी एवं सीमा बनी काम्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में शशि प्रकाश इन्दोरिया, लेखराज सिंह, राजेश, राम निवास पाराशर थे। मंच संचालन डॉ. समीक्षा वर्मा व डॉ. दीपिका शर्मा ने किया।

दिनांक 30 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम

गणेश मण्डल के कैलाश शर्मा एवं साथियों की ओर से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ दोपहर 3:00 बजे से, शाम 6 बजे तक, शाम 6.00 बजे से उमाशंकर केन्द्रीय मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद का पावन सानिध्य व उदबोधन होगा। महाआरती शाम 7.00 बजे। इसके बाद आनन्द वैद्य निदेशक आरोहम, गंधर्व महाविद्यालय द्वारा गीत संगीत संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।

महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम

संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2.00 बजे से 3.15 बजे तक सीमाओं पर तैनात प्रहरियों के मनोबल एवं साहस को बढ़ाने तथा सैनिकों को ईश्वरीय ताकत मिले इसके लिए ‘श्री राम जय राम जय जय रामÓ महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सभी राष्ट0भक्तों को इस अनुष्ठान में आहूति देने हेतू आमंत्रित किया जाता है। सभी समाज, धर्म, जाति समुदाय कि लोगों से अपील है कि अधिक संख्या में पधार कर देशभक्ति का परिचय दें।