Home India City News सुसाइड नोट से खुला राज, जीजा और ब्वॉयफ्रेंड ने करा था रेप

सुसाइड नोट से खुला राज, जीजा और ब्वॉयफ्रेंड ने करा था रेप

0
suicide note
suicide note of rape victim mumbai girl leads to the two men

मुंबई। एक लड़की जो अब इस दुनिया में नहीं है। पर दुनिया से जाने से पहले वह ऐसा कड़वा सच लिख गई जो रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला है। इस लड़की के साथ दो बार रेप हुआ। सबसे पहले होने वाले जीजा ने शादी से एक दिन पहले उसकी अस्मत से खिलावाड़ किया उसके बाद जब वह कॉलेज पढ़ने गई तो वहां बने एक फ्रेंड ने भी एक दिन जबरदस्ती उसके साथ गंदा काम कर डाला। मंगलवार रात इस लड़की ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी।…

घटना मुंबई के वकोला सांताक्रूज की है, जहां १७ साल की यह किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार को उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी। रात करीब साढे ९ बजे जब वह वापस लौटी तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला। कमरा बंद होने की बात जब परिजनों को पता चली तो दरवाजा तोड़ा गया। भीतर का नजारा देख सब सन्न रह गए। किशोरी पंखे से फंदो लगाकर लटकी हुई थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया गया। कमरे की तलाशी के दौरान वहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट में जान देने वाली किशोरी ने अपने साथ घटित हर गंदे काम का सिलसिरेवार ब्योरा दिया था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड और उसके जीजा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका 17 वर्षीय किशोरी वकोला, सांताक्रूज (पूर्व) में अपने परिजनों के साथ रहती थी और विले पार्ले स्थित एक कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट इयर की छात्रा थी। उसने पंखे में दुपट्टा फंसाकर उस समय फांसी लगा ली, जब उसकी मां घर से बाहर गई हुई थी। मंगलवार रात 9:30 बजे जब उसकी मां वापस घर आई तब उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने यह बात अपने पति को बताई जिसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद उन्होंने देखा कि उनकी बेटी पंखे से लटक रही है। फिर उन्होंने पुलिस को बुलाया और रात दस बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस टीम को कमरे में सुसाइड नोट मिला।

वकोला पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा गया था कि दो बार वह रेप का शिकार बनीं। सबसे पहले जब वह २०१२ में जब अपनी बहन की शादी में उत्तरप्रदेश गई थी तब बहन की शादी से एक दिन पहले उसके हाने वाले जीजा ने रेप किया। तब वह महज १४ साल की थी। वह बहन की शादी टूटने के डर से परिवार वालों को कुछ नहीं बता सकी।

मुंबई वापस आ जाने के बाद कॉलेज में उसका एक ब्वॉयफ्रेंड बना। दोनों के बीच मधुर संबंध बन गए तथा उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया फिर सारे संबंध से किनारा कर लिया। इससे बाद से वह अवसाद में रहने लगी। वह अपने परिजनों को यह तक कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाई कि उसके  ब्वॉयफ्रेंड ने अस्मत से खिलवाड़ किया है। अवसाद के दौरान ही मंगलवार को किशोरी ने सुसाइड कर जान दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here