Home India City News मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए न्यायिक अधिकारी

मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए न्यायिक अधिकारी

0
मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए न्यायिक अधिकारी
swarm of bees attack Judicial officers at jawai bandh in pali
 swarm of bees attack Judicial officers at jawai bandh in pali
swarm of bees attack Judicial officers at jawai bandh in pali

पाली/सुमेरपुर। पाली जिले के सुमेरपुर स्थित जवाईबांध देखने रविवार को आए राजस्थान हाईकोर्ट के जज एवं कई अधिकारी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए।

जवाईबांध के फाटक के उपर बने टेरेस पर अवलोकन के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बलोल दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद मौके पर हडकंप मच गया। करीब दस से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के डंक के कारण घायल हो गए।

मधुक्खियों से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर तेजी से दौड़ पडऩे के कारण हाईकोर्ट के सदस्य सचिव सतीश शर्मा आचानक गिर पडे। उनके कंधे में चोट लगी है। जिनका उपचार अस्पताल में करवाया गया।

टेरेस पर यह हादसा गंभीर रूप भी ले सकता था। टेरेस के एक ओर 54 फीट से भरा पानी ओर दूसरी ओर फाटक की उंचाई से नजर आने वाली खतरनाक ढलान थी।

savv

अस्पताल में मधुमक्खियों के डंक से प्रभावित करीब दस जनों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुटटी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर सरकारी उप सचेतक एवं सुमेरपुर विधायक मदन राठौड ने सभी न्यायिक अधिकारियों की कुशलता की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब 12 बजे राजस्थान हाईकोर्ट के सदस्य सचिव सतीश शर्मा, प्रशासनिक न्यायिक अधिकारी अजय रस्तोगी सहित अन्य सदस्य यहां जवाईबांध का अवलोकन करने के लिए पहुंचे थे।

सुमेरपुर एडीजे झुमरलाल चौहान, अतिरिक्त मुय न्यायिक मजिस्टेट सुरेश यादव, गुरूकुल कन्या संस्कार महाविद्याल के प्रचार्य डॉ. दिलीप अरोड़ा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी आगवानी की।

इसके बाद यह काफिला जवाईबांध का अवलोकन करने के लिए पहुंचा। यहां जल संसाधन विभाग सुमेरपुर के अधिशाषी अभियंता प्रतापंिसह चावडा सहित कार्मिकों ने उन्हें जवाई की भौगोलिक जानकारी उपलब्ध करवाई।

इसी बीच सभी सदस्य जवाईबांध के कंट्रोल रूम के ऊपर बने टेरेस पर गए। यहां से जवाईबांध का मनोहरकारी दृश्य देखने लगे। तभी बांध पर लगे फाटक के कंट्रोल बोनट का ढक्कन उठाने के दौरान अचानक मधुमक्ख्यिों ने हमला बोल दिया।

अचानक इस घटनाक्रम से सभी में खलबली मच गई। इसी दौरान कई सदस्यो को मधु मयियो ने डंक मार दिए। जबकि हड़बड़ाहट में सदस्य सचिव सतीश शर्मा प्लेटफार्म पर गिर पड़े। सभी बाद में हवा महल की तरफ  से भागते हुए नीचे उतरे।

खबर मिलते ही समूचा प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गया। करीब डेढ़ दो बजे भगवान महावीर अस्पताल में सभी प्रभावितों को लेकर वाहन चालक वहां पहुंचे।

इसी दौरान सूचना पर उपखंड अधिकारी महिपाल कुमार, डीएसपी अमरसिंह चंपावत, बीसीएमओ डा कुलदीपसिंह, सुमेरपुर अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रवीण अरोडा भी मयदल के बचाव मदद के लिए अस्पताल पहुंचे। यहां सभी को मधुमक्खियों के डंक से प्रभावित एलर्जी से बचाव के लिए उपचार कर दवाइया दी गई।

न्यायिक सदस्य सचिव सतीश शर्मा के कंधे में फैक्चर बताया गया है। जिनका प्राथमिक उपचार भी किया गया। अधिशाषी अभियंता प्रतापसिंह चावडा व कार्मिक बलवंतंिसह को भी डंक लगे है। सभी को उपचार बाद अस्पताल से छुटटी दी गई।