Home Rajasthan Ajmer अजमेर : मेयो कालेज के अस्थाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर

अजमेर : मेयो कालेज के अस्थाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर

0
अजमेर : मेयो कालेज के अस्थाई कर्मचारी उतरे हड़ताल पर
mayo college ajmer
mayo college ajmer
mayo college ajmer

अजमेर। पिछले काफी दिनों से 16 सूत्री मांगों को लेकर हडताल कर रहे देश की जानी मानी मेयो कालेज के अस्थाई कर्मचारियों ने मंगलवार से आंदोलन तेज कर दिया। कालेज के सभी अस्थाई कर्मचारी हडताल पर उतर गए।

हडताल पर उतरे अस्थाई कर्मचारियों ने कालेज के सभी गेटों पर धरना देकर स्थाई स्टाफ को भी अंदर नहीं घुसने दिया और कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

स्थाई कर्मचारियों को भी नहीं घुसने देने पर कालेज प्रशासन ने पुलिस बुलवा ली और विरोध कर रहे कर्मचारियों को गेट से हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अस्थाई कर्मचारियों तथा पुलिस के बीच विवाद भी हुआ।

पुलिस ने तीन गेटों से अस्थाई कर्मचारियों को हटा दिया। मेयो कालेज के मेन गेट पर धरना व विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस ने कालेज में अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को भीतर घुसाया।

बताया जा रहा है कि कालेज प्रशासन तथा कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर वार्ता की जा रही है। कालेज में ठेका प्रथा बंद करने व स्थाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को नौकरी देने तथा अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने सहित कई मांगें शामिल हैं।